नई दिल्ली | सेन्ट्रल बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (CBSE) की ओर से विद्यार्थियो के लिए जरूरी खबर सामने आई है. बता दें कि CBSE ने 10वीं व 12वीं के प्राइवेट विद्यार्थियों के लिए एडमिट जारी कर दिए है. इसके बाद, अब जल्द ही रेगुलर विद्यार्थियों के एडमिट कार्ड जारी होने वाले है. पिछले साल CBSE द्वारा फरवरी की शुरुआत में एडमिट कार्ड जारी किए गए थे. ऐसे में संभावना यही है कि जल्द ही दोनों कक्षाओं के एडमिट कार्ड जारी होंगे.
CBSE बोर्ड ने जारी किया एडमिट कार्ड
रेगुलर विद्यार्थियों के एडमिट कार्ड CBSE द्वारा विद्यालय की Id पर उपलब्ध करवाएं जाएंगे. इसके बाद, विद्यालय के टीचर एडमिट कार्ड डाउनलोड करके साइन व मोहर लगाकर विद्यार्थियों में बाटेंगे. रेगुलर विद्यार्थियों को एडमिट कार्ड स्कूल से ही प्राप्त होगा, वे खुद एडमिट कार्ड डाउनलोड नहीं कर सकते.
ऐसे करें डाउनलोड
CBSE की ओर से एडमिट कार्ड उपलब्ध कराने के बाद विद्यालय के अध्यापक CBSE के संगम पोर्टल से अपने विद्यार्थियों के एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकेंगे. एडमिट कार्ड डाउनलोड करने की प्रक्रिया यह रहेगी.
- CBSE द्वारा एडमिट कार्ड जारी होने के बाद विद्यालयों को सबसे पहले संगम पोर्टल पर जाना होगा.
- एडमिट कार्ड वाले लिंक पर क्लिक करे.
- स्कूल की लॉग इन जानकारी दे.
- उसके बाद, एडमिट कार्ड डाउनलोड हो जाएंगे.
17 फरवरी से परीक्षा शुरू
CBSE की ओर से 10वीं व 12वीं की परीक्षा की शुरुआत 17 फरवरी से होगी. दोनों कक्षाओं की परीक्षा सुबह के समय आयोजित होगी. कुछ विषयों की परीक्षा का समय सुबह 10:30 से दोपहर 1:30 बजे तक रहेगा. कुछ विषयों का सुबह 10:30 से 12:30 बजे तक रहेगा. विद्यार्थियों के लिए जरूरी है कि वे अपना एडमिट कार्ड साथ लेकर जाए, वरना परीक्षा में बैठने नहीं दिया जाएगा.
