हरियाणा में फिर सक्रिय होगा पश्चिमी विक्षोभ, मौसम विभाग ने जताई बारिश- ओलावृष्टि की संभावना

चंडीगढ़ | पूरे हरियाणा में ठंड का दौर बढ़ता ही जा रहा है. बारिश के साथ हुई ओलावृष्टि के बाद ठंड ने एक बार फिर से ठिठुरन बढ़ा दी है. सुबह की शुरुआत घनी धुंध के साथ होती है. पूरे दिन ठंडी शीतल हवाएं चलती है. सूर्य की धूप चमकी, लेकिन हवाओं का असर कम नहीं हुआ. मौसम में आए परिवर्तन से तापमान सामान्य से नीचे चला गया है.

Sardi Mausam Weather

हरियाणा में ठंड का कहर

राज्य के हिसार जिले में अधिकतम तापमान 18.6 डिग्री सेल्सियस रहा है जो सामान्य से 2.4 डिग्री सेल्सियस कम रहा है. साथ ही, न्यूनतम तापमान 5.3 डिग्री सेल्सियस रहा है जो सामान्य से 2.1 डिग्री सेल्सियस कम रहा है. बीते 24 घंटे में न्यूनतम तापमान में 6.0 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई है.

फिर से होगी बारिश

मौसम विभाग ने बताया कि आने वाले दो दिन गहरी धुंध देखने को मिलेगी जिसके चलते दिन और रात के तापमान में गिरावट आने की संभावना है. 31 जनवरी की रात एक और नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होगा. इसका असर हरियाणा में 1 और 2 फरवरी को देखने को मिलेगा, जब दक्षिणी और पूर्वी जिलों (जैसे गुरुग्राम, फरीदाबाद, रेवाड़ी और नूंह) में गरज- चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश होने की प्रबल संभावना है. 1 फरवरी को प्रदेश के कई हिस्सों में 50 से 75% बारिश का पूर्वानुमान जताया गया है.

यह भी पढ़े -  हरियाणा में डॉक्टरों की कमी दूर करने की तैयारी, सरकार ने बदली PG पॉलिसी

यातायात पर प्रभाव

घनी धुंध के कारण दृश्यता लगभग 30 मीटर तक ही रही है, जिसके यातायात प्रभावित हुआ है. सड़कों पर वाहनों की गति भी कम दिखाई दी. इसके अलावा, ट्रेन अपने स्टेशन समय पर 2 घंटे लेट पहुंची. यही हाल बसों का भी रहा. दिल्ली, चंडीगढ़ जाने वाली बसे अपने समय से 2 घंटे लेट रही.

Avatar of Anita Poonia
Anita Poonia
View all posts

मेरा नाम अनीता पूनिया है. मैं पिछले 2 साल से मीडिया इंडस्ट्री में एक्टिव हूँ. वर्तमान मे Haryana E Khabar न्यूज वेबसाइट के लिए कंटेंट राइटर का काम कर रही हूँ.