हरियाणा में शीतलहर के साथ पड़ेगी कड़ाके की ठंड, मौसम विभाग ने फिर जताईं बारिश की संभावना

चंडीगढ़ | हरियाणा में मौसम परिवर्तनशील बना हुआ है. सुबह की शुरुआत घने कोहरे से होती है. शाम को ठंडी शीतल हवाएं चलती है. कल सूर्यदेव के दर्शन भी नहीं हुए. लोग ठंड से बचने के लिए अलाव का सहारा लेते नजर आए. दिन और रात के तापमान में गिरावट दर्ज की गई है. कल प्रदेश के अधिकांश जिलों में दिन का तापमान 20 डिग्री सेल्सियस से अधिक रहा है. मौसम विभाग ने हरियाणा के उत्तरी हिस्से के लिए ठंड का येलो अलर्ट जारी कर दिया है.

Sardi Cold Weather 3

हरियाणा में ठंड का असर जारी

राज्य में रविवार को पश्चिमी विक्षोभ के असर से कई जिलों में बारिश के साथ ओले भी गिरे. इसका असर आज भी जारी रहेगा. जिसके दौरान राज्य के उत्तरी जिलों पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर, कुरुक्षेत्र, करनाल और पानीपत में हल्की बारिश हो सकती है.इसके अलावा सिरसा, हिसार, भिवानी, जींद, चरखी दादरी और कैथल में सुबह और देर रात में घना कोहरा छाने की संभावना है. इसीलिए वाहन चालकों को सलाह है कि वाहन धीरे चलाए, फॉग लाइट का इस्तेमाल करें और ड्राइविंग के दौरान मोबाइल का उपयोग ना करें.

यह भी पढ़े -  हरियाणा में राशनकार्ड धारकों को नहीं मिलेगा सरसों तेल, सामने आई बड़ी वजह

पूरे सप्ताह पड़ेगा कोहरा

मौसम विशेषज्ञों के अनुसार, पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने के बाद अब उत्तरी- पश्चिमी तेज हवाओं का असर भी दिखाई देने वाला है. इस मौसम प्रणाली से वातावरण में नमी बढ़ने के कारण राज्य में आने वाले दिनों में सुबह के समय घंटों तक घना कोहरा छाया रहने की संभावना है. इस दौरान तापमान में भी गिरावट आने की संभावना है.

दिन के तापमान में बढ़ोतरी हो सकती है. मौसम विभाग के अनुसार, फरवरी के पहले सप्ताह में ठंड का सिलसिला जारी रहेगा. दूसरे सप्ताह में ठिठुरन कुछ कम हो सकती है.

Avatar of Anita Poonia
Anita Poonia
View all posts

मेरा नाम अनीता पूनिया है. मैं पिछले 2 साल से मीडिया इंडस्ट्री में एक्टिव हूँ. वर्तमान मे Haryana E Khabar न्यूज वेबसाइट के लिए कंटेंट राइटर का काम कर रही हूँ.