दूधिया रोशनी से जगमगा उठेगी हरियाणा के इस शहर की सड़कें, सुरक्षित हो जाएगा लोगों का सफर

रेवाड़ी | हरियाणा के रेवाड़ी जिले से एक अच्छी खबर सामने आई है. बता दें कि यहां धारूहेड़ा शहर की सड़कों पर 1500 नई स्ट्रीट लाइटें लगाई जाएगी जिससे पूरा शहर दूधिया रोशनी से जगमगा उठेगा. इससे पिछले कई दिनों से आ रही अंधेरे की समस्या से राहत मिलेगी और सड़क सुरक्षा पहले से अधिक मजबूत होगी.

Road

वाहन चालकों की बढ़ेगी सुरक्षा

यह योजना नगरपालिका द्वारा शुरू की गई है. नई स्ट्रीट लाइटें लगने से जहां आमजनता को फायदा होगा. वाहन चालकों की सुरक्षा एवं सुविधा बढ़ेगी जिससे दुघर्टनाओं का खतरा कम होगा. इसके साथ ही चोरी, अपराध, छेड़छाड़ जैसी अन्य गतिविधियों पर भी रोक लगेगी.

खासकर उन क्षेत्रों को ज्यादा प्राथमिकता दी जाएगी, जहां पर्याप्त रोशनी उपलब्ध नहीं है क्योंकि कई इलाके ऐसे है जहां अंधेरे के कारण हादसा होने का खतरा ज्यादा होता है. नई लाइटें लगने से उन्हें सुरक्षा महसूस होगी.

यह भी पढ़े -  रेवाड़ी से खाटूश्याम जाने वालों को राहत, रेलवे ने बढ़ाई ट्रेन सेवा

स्थानीय व्यापार को मिलेगा बढ़ावा

कई बार देखा गया है कि सड़क पर कई दुकानें होती है, लेकिन पूरी तरह रोशनी न होने के कारण दुकानदार समय से पहले ही दुकानदार दुकानें बंद कर देते है. ऐसे में यदि स्ट्रीट लाइटें लग जाएगी, तो स्थानीय व्यापार को बढ़ावा मिलेगा. इससे शहर का विकास ओर तेज होगा. प्रशासन का कहना है कि यह कदम धारूहेड़ा को सुरक्षित, आधुनिक और सुविधाजनक बनाने की दिशा में अहम भूमिका निभाएगा.

Avatar of Anita Poonia
Anita Poonia
View all posts

मेरा नाम अनीता पूनिया है. मैं पिछले 2 साल से मीडिया इंडस्ट्री में एक्टिव हूँ. वर्तमान मे Haryana E Khabar न्यूज वेबसाइट के लिए कंटेंट राइटर का काम कर रही हूँ.