रेवाड़ी में आमजन को मिलेगी बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं, इन गांवों में खुलेंगे नए राजकीय आयुर्वेदिक औषधालय

रेवाड़ी | हरियाणा के रेवाड़ी जिले में स्वास्थ्य सेवाओं का बुनियादी ढांचा मजबूत करने की दिशा में एक अच्छी खबर सामने आई है. सूबे की नायब सैनी सरकार में स्वास्थ्य मंत्री आरती राव ने बताया कि रेवाड़ी जिले में 2 नए राजकीय आयुर्वेदिक औषधालय खोलने की अनुमति मिल गई है. इससे आमजन को बेहतर स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ मिलेगा.

Medical Stor Pharmacy

रेवाड़ी के इन गांवों को मिली सौगात

स्वास्थ्य मंत्री आरती राव ने बताया कि 1.20 करोड़ रुपए की लागत राशि से जिले के गांव लिसान और करावरा मानकपुरा में दो नए राजकीय आयुर्वेदिक औषधालय खोले जाएंगे. इन औषधालयों के खुलने से ग्रामीण इलाकों में आयुष चिकित्सा पद्धति को बढ़ावा मिलेगा और स्थानीय लोगों को अपने आसपास गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ मिलेगा. छोटे-छोटे उपचार के लिए लोगों को कस्बों या शहरों की भागदौड़ करने से छुटकारा मिलेगा.

उन्होंने बताया कि राज्य के प्रत्येक व्यक्ति को गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने की दिशा में न केवल प्रतिबद्धता दिखाई जा रही है बल्कि नए प्रयास भी किए जा रहे हैं. इसी कड़ी में एलोपैथी के साथ- साथ आर्युवेद, योग और अन्य आयुष सेवाओं के विस्तार पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है. हमारी सरकार आर्युवेदिक चिकित्सा को बढ़ावा देने की दिशा में काम कर रही है और योजनाबद्ध तरीके से इस दिशा में काम किया जा रहा है.

यह भी पढ़े -  रेवाड़ी से खाटूश्याम जाने वालों को राहत, रेलवे ने बढ़ाई ट्रेन सेवा

इलाज के लिए भटकने से मिलेगा छुटकारा

आरती राव ने बताया कि आखिरी पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ पहुंचे और लोगों को इलाज़ के लिए इधर-उधर भटकने से राहत मिल सके, इसी उद्देश्य से साथ स्वास्थ्य सेवाओं का विस्तार किया जा रहा है.

जिला नागरिक अस्पतालों में अल्ट्रासाउंड, ब्लड जांच की आधुनिक मशीन जैसी आधुनिक तकनीक से लैस उपकरण मुहैया कराए गए हैं ताकि लोगों को नाममात्र खर्चे पर अच्छा इलाज मिल सके. उन्होंने बताया कि आने वाले समय में जरूरत के अनुसार नए स्वास्थ्य संस्थानों की स्थापना की जाएगी. मौजूदा स्वास्थ्य संस्थानों में गुणवत्तापूर्ण इलाज की सुविधा मिल सके, इसी प्राथमिकता के साथ काम किया जा रहा है.

Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.