खाटूश्याम श्रद्धालुओं के लिए खुशखबरी, फाल्गुनी मेले के लिए चलेगी स्पेशल ट्रेनें; फटाफट नोट करें टाइमिंग व स्टॉपेज

रेवाड़ी | खाटूश्याम श्रद्धालुओं के लिए बड़ी खुशखबरी सामने आई है. खाटूश्याम धाम पर आयोजित होने वाले वार्षिक फाल्गुनी मेले पर श्रद्धालुओं की अतिरिक्त भीड़-भाड़ को देखते हुए उत्तर पश्चिम रेलवे ने कई स्पेशल ट्रेनों के संचालन का फैसला लिया है. भारतीय रेलवे (Indian Railways) के इस फैसले से हरियाणा और राजस्थान के विभिन्न हिस्सों से खाटूश्याम मंदिर जाने वाले श्रद्धालुओं को बड़ी राहत पहुंचेगी और उनका सफर आरामदायक हो जाएगा.

Train Railways

रेवाड़ी- रींगस- रेवाड़ी ट्रेन का शेड्यूल

उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी कैप्टन शशि किरण ने बताया कि ट्रेन नंबर 09633, रेवाड़ी- रींगस एक्सप्रेस स्पेशल ट्रेन 20- 28 फरवरी तक रोजाना रात 10.50 बजे रेवाड़ी से रवाना होकर रात 01.45 बजे रींगस पहुंचेगी. यहां से आप टैक्सी या ऑटो के जरिए खाटूश्याम मंदिर पहुंच सकेंगे जो कुछ ही दूरी पर स्थित है. इसी तरह वापसी में ट्रेन नंबर 09634, रींगस- रेवाड़ी स्पेशल एक्सप्रेस ट्रेन 21 फरवरी से 1 मार्च तक रोजाना रात 02.05 बजे रींगस से रवाना होकर सुबह 05.10 बजे रेवाड़ी पहुंचेगी.

बीच रास्ते यह ट्रेन दोनों दिशाओं में अटेली, नारनौल, डाबला, नीम का थाना, कांवट और श्री माधोपुर स्टेशनों पर ठहराव करेगी. इस ट्रेन में 16 डिब्बों वाला डेमू रैंक लगाया गया है.

एक और स्पेशल ट्रेन का शेड्यूल

ट्रेन नंबर 09637, रेवाड़ी- रींगस एक्सप्रेस ट्रेन 20- 28 फरवरी तक रोजाना रेवाड़ी से सुबह 11 बजे रवाना होकर दोपहर 02.20 बजे रींगस पहुंचेगी. इसी तरह वापसी में ट्रेन नंबर 09638, रींगस- रेवाड़ी एक्सप्रेस स्पेशल ट्रेन 20- 28 फरवरी तक रोजाना दोपहर 02.55 बजे रींगस से रवाना होकर शाम 06.20 बजे रेवाड़ी पहुंचेगी.

यह भी पढ़े -  रेवाड़ी से खाटूश्याम जाने वालों को राहत, रेलवे ने बढ़ाई ट्रेन सेवा

बीच रास्ते यह ट्रेन दोनों दिशाओं में कुंड, काठूवास, अटेली, नारनौल, अमरपुर जौरासी, निजामपुर, डाबला, मांवडा, नीम का थाना, कांवट और श्री माधोपुर स्टेशनों पर ठहराव करेगी. इस ट्रेन में 10 जनरल कोच की सुविधा मिलेगी.

जयपुर- भिवानी स्पेशल ट्रेन का शेड्यूल

कैप्टन शशि किरण ने बताया कि ट्रेन नंबर 09733, जयपुर- भिवानी एक्सप्रेस स्पेशल ट्रेन 16- 28 फरवरी तक संचालित होगी. इसी तरह वापसी में ट्रेन नंबर 09734, भिवानी- जयपुर एक्सप्रेस स्पेशल ट्रेन 16- 28 फरवरी के बीच संचालित होगी. दोनों ही दिशाओं में यह ट्रेन भी रींगस स्टेशन पर ठहराव करेगी जिसका सीधा फायदा खाटूश्याम श्रद्धालुओं को मिलेगा.

Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.