हरियाणा में इन तारीखों पर फिर बारिश की संभावना, लगातार सक्रिय होंगे पश्चिमी विक्षोभ

चंडीगढ़ | हरियाणा में मौसम परिवर्तनशील बना हुआ है. दिन में तेज धूप गर्मी का अहसास करा रही है. सुबह- शाम को तेज हवाओं से ठंड का असर होता है. कल रात को हरियाणा के कई जिलों में बारिश दर्ज की गई है. राज्य में मौसम आमतौर पर मिला- जुला ही रहने वाला है. फिलहाल, न ज्यादा ठंड है और ना ही गमी… ऐसे में अपनी सेहत को लेकर सचेत रहे.

BARISH

हरियाणा वेदर रिपोर्ट

तापमान की बात करें तो राज्य के 13 जिलों मे दिन का तापमान 25 डिग्री सेल्सियस से अधिक पहुंच गया है. इनमें अंबाला, हिसार, रोहतक, भिवानी, सिरसा, फरीदाबाद, गुरुग्राम, जींद, करनाल, महेन्द्रगढ़, पानीपत और सोनीपत शामिल है. रात के तापमान में हल्की बढ़ोतरी दर्ज की गई है. न्यूनतम तापमान अभी सामान्य के आसपास बना हुआ है. मौसम विभाग का कहना है कि आने वाले दिनों में दिन में गर्मी अधिक महसूस हो सकती है.

यह भी पढ़े -  दुनिया की सबसे महंगी गाय की कीमत, भारत से खास कनेक्शन; जानकर उड़ जाएंगे होश

16 फरवरी से मौसम में बदलाव

मौसम विशेषज्ञों के अनुसार, हरियाणा में मौसम 16 फरवरी तक खुश्क परंतु परिवर्तनशील रहने वाला है. इस दौरान उत्तर- पश्चिमी हवाएं चलने की संभावना है जिससे रात के तापमान में गिरावट आ सकती है, लेकिन दिन के तापमान में बढ़ोतरी की संभावना है. 16 फरवरी को नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने के कारण राज्य में मौसम में बदलाव आने की संभावना है. 16 फरवरी की रात और 17 फरवरी को बादलवाई रहने व गरज- चमक के साथ बूंदाबादी की संभावना है.

किसानों को सुझाव

दिन के बढ़ते तापमान को देखते हुए किसानों से सलाह है कि खेतों में अधिक सिंचाई ना करें, इससे फसलों को नुकसान हो सकता है. सरसों, चना और अन्य रबी की फसलों में नमी बनाए रखने पर ध्यान देना चाहिए. गेहूं की फसलों बिमारियों जैसे पीली रतुआ और कीटों पर नजर रखे.

Avatar of Anita Poonia
Anita Poonia
View all posts

मेरा नाम अनीता पूनिया है. मैं पिछले 2 साल से मीडिया इंडस्ट्री में एक्टिव हूँ. वर्तमान मे Haryana E Khabar न्यूज वेबसाइट के लिए कंटेंट राइटर का काम कर रही हूँ.