हरियाणा में दिव्यांगों को राशनडिपो पर आते ही मिलेगा राशन, घंटों लाइन में खड़े होने से मिलेगा छुटकारा

चंडीगढ़ | हरियाणा में दिव्यांगजनों के लिए एक राहत भरी खबर सामने आई है. भारतीय रेडक्रास सोसायटी हरियाणा शाखा चंडीगढ़ के उपाध्यक्ष अंकुश मिगलानी के विशेष प्रयासों और त्वरित संज्ञान के चलते अब राज्य के दिव्यांगजनों को सरकारी राशन डिपुओं पर लंबे समय तक लाइनों में खड़े होने से छुटकारा मिलेगा.

Ration Depot

मानवीय आधार पर लिया फैसला

अच्छी खबर यह है कि सूबे की नायब सैनी सरकार ने पूरे प्रदेश में दिव्यांगजनों के लिए राशन डिपो पर अलग से लाइन या बिना किसी देरी के तत्काल राशन देने के निर्देश जारी कर दिए हैं. भिवानी रेडक्रास के सचिव प्रदीप कुमार ने बताया कि राज्य सरकार ने इस मानवीय आग्रह पर तुरंत मुहर लगाते हुए सभी जिला खाद्य एवं आपूर्ति नियंत्रकों को आदेश जारी कर दिए हैं.

प्रदेश सरकार के इस फैसले के बाद अब राशन लेने के लिए दिव्यांगों को घंटों लाइन में खड़ा होकर इंतजार नहीं करना पड़ेगा. यदि राशन डिपो पर दिव्यांग व्यक्तियों की मौजूदगी ज्यादा है तो इसके लिए अलग से लाइन बनाई जाएगी. अन्यथा दिव्यांग व्यक्ति को प्राथमिकता के आधार पर आते ही राशन दिया जाएगा.

यह भी पढ़े -  हरियाणा में 60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चलेंगी हवाएं, मौसम विभाग ने लोगों को किया सतर्क

लंबी लाइनों में खड़े होने से मिलेगा छुटकारा

सचिव प्रदीप कुमार ने बताया कि सरकार ने मानवीय आधार पर बहुत ही सराहनीय फैसला लिया है. बहुत से दिव्यांग व्यक्तियों को राशन लेने के लिए आधे घंटे तक लाइन में खड़ा होना पड़ता था जिससे उन्हें परेशानी झेलनी पड़ती थी. अब ऐसे व्यक्तियों के लिए राशन डिपो पर अलग से व्यवस्था करने के निर्देश दे दिए गए हैं. उन्हें जहां तक संभव हो, आते ही राशन वितरित किया जाएगा.

Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.