चंडीगढ़ | हरियाणा में मौसम का रूख बदला – बदला नजर आ रहा है. सुबह की शुरुआत ठंडी तेज हवाओं से होती है और दोपहर को तेज धूप से गर्मी की आहट होती है. इस मिली- जुली ठंड से वायरल बीमारियां जैसे कि स्किन इन्फेक्शन, बुखार, खांसी जुकाम ज्यादा मात्रा में हो रही है. मौसम विभाग ने सलाह दी कि अभी तक ठंड पूरी तरह से गई नही है, इसीलिए अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखे, पूरी बाजू के कपड़े पहने. इसके साथ ही, बच्चों के स्वास्थ्य का ज्यादा ध्यान रखे क्योंकि बच्चे ठंड की जकड़ में ज्यादा आते है.

हरियाणा मौसम अपडेट
अगर तापमान की बात करें तो राज्य में अधिकतम तापमान में 1.4 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई है, लेकिन कई जगहों पर गर्मी का अहसास हुआ है. कई जिलों में तापमान 25 डिग्री से पार दर्ज किया गया है जिसमें भिवानी में 26.3 डिग्री सेल्सियस, फरीदाबाद में 25.7 डिग्री सेल्सियस, नूहं में 25.6 डिग्री सेल्सियस और सोनीपत में 25.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है. राज्य में सबसे अधिक तापमान भिवानी जिले का रहा है. सबसे न्यूनतम तापमान सोनीपत जिले का रहा है. इससे ये बात साफ है कि ठंड का असर अभी बाकी है.
आगे कैसा रहेगा मौसम का हाल
मौसम विभाग के अनुसार, जाने वाले दिनों में मौसम में उतार-चढ़ाव आने की संभावना है. रात के तापमान में 2 से 3 डिग्री की ओर गिरावट आ सकती है जबकि दिन का तापमान सामान्य के आसपास रहने की संभावना है. 16 फरवरी की रात को एक और नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होगा जिसके प्रभाव से 17 फरवरी को आसमान में बादल छाने और हल्की बूंदाबादी होने की संभावना है. इस बारिश के बाद एक बार फिर दिन और रात के तापमान में गिरावट आएगी और सर्दी का अहसास होगा.