खुशखबरी: जींद के इस शहर से गुरुग्राम के लिए शुरू हुई रोडवेज की AC बस सेवा, फटाफट देखें टाइमिंग

जींद | हरियाणा परिवहन विभाग (Haryana Transport Department) द्वारा यात्रियों को बेहतर यातायात सुविधा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से निरंतर नए प्रयास किए जा रहे हैं. साथ लगते राज्यों के प्रमुख पर्यटन और धार्मिक स्थलों के लिए सीधी बस सेवा का संचालन किया जा रहा है. इसके साथ ही, राज्य के भीतर आपसी जिलों के बीच सीधी बस सेवा शुरू कर यात्रियों को बड़ी राहत प्रदान की जा रही है. इसी कड़ी में रोडवेज विभाग ने जींद जिले के यात्रियों को एक और बड़ी सौगात प्रदान की है.

Haryana Roadways AC Bus

गुरुग्राम के लिए शुरू हुई AC बस सेवा

हरियाणा परिवहन विभाग ने जींद जिले के नरवाना से गुरुग्राम के लिए AC बस सेवा को हरी झंडी दिखा दी है. यह बस हर रोज सुबह 07.50 बजे नरवाना बस स्टैंड से गुरुग्राम के लिए रवाना होगी. इस बस में नरवाना से गुरुग्राम के लिए प्रति व्यक्ति यात्री किराया 330 रुपये रखा गया है जबकि साधारण रोडवेज बस में 215 रुपये किराया लगता है. यात्री थोड़े से अतिरिक्त किराए का भुगतान कर इस लंबे रूट पर एसी बस में सफर करने का आनंद ले सकते हैं.

यह भी पढ़े -  जींद के उचाना में नए स्वास्थ्य केंद्र का रास्ता साफ, PWD ने जारी किया टेंडर

यह बस नरवाना से वाया जींद, बादली होकर गुरुग्राम का सफर तय करेगी. इस बस सेवा के संचालन का सीधा फायदा जींद के यात्रियों को भी मिलेगा. जींद से गुरुग्राम के लिए यात्रियों को एक और अतिरिक्त बस सेवा का लाभ मिलेगा.

जींद से इन रूटों पर चलती है एसी बसें

जींद डिपो में 10 एसी बस हैं. इसमें से आठ बस जींद मुख्यालय व एक- एक बस नरवाना व सफीदों उपकेंद्र में है. सफीदों वाली एसी बस को दिल्ली रूट पर चलाया जा रहा है. जींद से सिरसा के लिए भी एसी बस चलती है. वहीं, चंडीगढ़ के लिए एसी बस सुबह 09.20 बजे, सुबह 10 बजकर 50 मिनट, दोपहर 12 बजे और दोपहर दो बजकर 20 मिनट पर संचालित होती है.

Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.