होली पर घर की डगर होगी आसान, इन ट्रेनों में बढ़ाई गई डिब्बों की संख्या; फटाफट देखें पूरी लिस्ट

रेवाड़ी | हरियाणा में रेलयात्रियों के लिए एक और अच्छी खबर सामने आई है. होली पर्व पर यात्रियों की अतिरिक्त भीड़- भाड़ से निजात दिलाने के लिए रेलवे ने रेवाड़ी से होकर गुजरने वाली 8 जोड़ी ट्रेनों में विभिन्न श्रेणी के 31 डिब्बों की अस्थायी बढ़ोतरी कर दी है. भारतीय रेलवे (Indian Railways) के इस फैसले से हिसार, लालगढ़, उदयपुर और जयपुर जाने वाले यात्रियों को काफी राहत पहुंचेगी और उनके लिए घर की डगर आरामदायक हो जाएगी.

Train Railways

इन ट्रेनों में जोड़ें गए एक्स्ट्रा डिब्बे

  • लालगढ़- दिल्ली सराय- लालगढ़ ट्रेन में लालगढ़ से 28 फरवरी और दिल्ली सराय से 3 फरवरी से 2 मार्च तक 2 द्वितीय शयन यान श्रेणी डिब्बों की अस्थायी बढ़ोतरी की गई है.
  • दिल्ली सराय- उदयपुर सिटी- दिल्ली सराय ट्रेन में दिल्ली सराय से 28 फरवरी और उदयपुर सिटी से 1 मार्च तक 2 द्वितीय शयन यान श्रेणी डिब्बों की अस्थायी बढ़ोतरी की गई है.
  • मदार- रेवाड़ी ट्रेन में 28 फरवरी तक 5 द्वितीय साधारण श्रेणी डिब्बों की अस्थायी बढ़ोतरी की गई है.
  • फुलेरा- रेवाड़ी ट्रेन में 28 फरवरी तक 5 द्वितीय साधारण श्रेणी और रेवाड़ी- हिसार- रेवाड़ी ट्रेन में 28 फरवरी तक 5 द्वितीय साधारण श्रेणी डिब्बों की अस्थायी बढ़ोतरी की गई है.
यह भी पढ़े -  रेवाड़ी से खाटूश्याम जाने वालों को राहत, रेलवे ने बढ़ाई ट्रेन सेवा

खाटूश्याम व जयपुर जाने वालों के लिए खुशखबरी

  • रेवाड़ी- फुलेरा- रेवाड़ी ट्रेन में 28 फरवरी तक 5 द्वितीय साधारण श्रेणी और जयपुर- रेवाड़ी- जयपुर ट्रेन में 28 फरवरी तक 5 द्वितीय साधारण श्रेणी डिब्बों की अस्थाई बढ़ोतरी की गई है.
  • हिसार- जयपुर- हिसार ट्रेन में हिसार से 28 फरवरी तक एवं जयपुर से 3 मार्च तक 2 साधारण श्रेणी डिब्बों की बढ़ोतरी हुई है.

घर की डगर होगी आसान

भारतीय रेलवे द्वारा विभिन्न रूटों पर सफर करने वाली इन ट्रेनों में अतिरिक्त डिब्बों की संख्या बढ़ाने से यात्रियों का सफर आरामदायक हो जाएगा. यात्रियों को अतिरिक्त भीड़- भाड़ से निजात मिलेगी और उनके लिए कंफर्म टिकट मिलना आसान हो जाएगा.

Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.