दादू दयाल मेले में आने वाले श्रद्धालुओं के लिए खुशखबरी, नरैना स्टेशन पर ठहराव करेगी लंबी दूरी की 10 ट्रेनें

रेवाड़ी | श्रद्धालुओं के लिए एक और अच्छी खबर सामने आई है. बता दें कि नरैना में आयोजित होने वाले दादू दयाल जी के मेले में अतिरिक्त भीड़- भाड़ से निजात दिलाने के लिए भारतीय रेलवे (Indian Railways) ने एक बड़ा कदम उठाया है. इसके लिए रेलवे ने 22- 27 फरवरी तक नरैना स्टेशन पर 10 ट्रेनों के 2-2 मिनट के अस्थायी ठहराव को मंजूरी प्रदान कर दी है.

Train Railways

उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी कैप्टन शशि किरण ने बताया कि मेले के दौरान श्रद्धालुओं की संख्या में लगातार हो रही बढ़ोतरी को देखते हुए यह फैसला लिया गया है. उन्होंने कहा कि इन लंबी दूरी की ट्रेनों के ठहराव से दादू दयाल मेले में आवाजाही करने वाले श्रद्धालुओं को राहत पहुंचेगी.

इन ट्रेनों का होगा ठहराव

  • साबरमती- योगनगरी ऋषिकेश 22- 27 फरवरी तक 21.36 बजे आगमन व 21.38 बजे प्रस्थान करेगी.
  • योगनगरी ऋषिकेश- साबरमती ट्रेन 04.32 बजे आगमन व 04.34 बजे प्रस्थान करेगी.
  • गांधीनगर कैपिटल- दौलतपुर चौक 19.01 बजे आगमन व 19.03 बजे प्रस्थान और दौलतपुर चौक- गांधीनगर कैपिटल 05.27 बजे आगमन व 05.29 बजे प्रस्थान करेगी.
  • अजमेर- अमृतसर 23 व 25 फरवरी को 18.48 बजे आगमन व 18.50 बजे प्रस्थान करेगी जबकि अमृतसर- अजमेर 25 व 27 फरवरी को 07.32 बजे आगमन व 07.34 बजे प्रस्थान करेगी.
यह भी पढ़े -  रेवाड़ी रूट पर ट्रेनों की टाइमिंग व ठहराव में हुआ बदलाव, फटाफट चेक करें नई समय-सारणी

रेलवे ने यात्रियों से की अपील

  • उदयपुर सिटी- योगनगरी ऋषिकेश 23 व 26 फरवरी को 20.32 बजे आगमन व 20.34 बजे प्रस्थान और योगनगरी ऋषिकेश- उदयपुर सिटी 23 व 25 फरवरी को 07.22 बजे आगमन व 07.24 बजे प्रस्थान करेगी.
  • अजमेर- जम्मूतवी 15.05 बजे आगमन व 15.07 बजे प्रस्थान और जम्मूतवी- अजमेर 10.42 बजे आगमन व 10.44 बजे प्रस्थान करेगी. रेलवे ने यात्रियों से अपील करते हुए कहा है कि वे निर्धारित समयानुसार अपनी यात्रा की योजना बनाएं.
Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.