हरियाणा पुलिस के कांस्टेबल ने दिखाई ईमानदारी, महिला को वापस लौटाया सवा 2 लाख रुपए का कीमती मोबाइल फोन

झज्जर | आज के जमाने में ईमानदारी देखना और दिखाना जैसे कोसों दूर वाली बात हो चुकी है लेकिन इसके विपरित बहुत से व्यक्ति ऐसे हैं जो ईमानदारी का ऐसा उदाहरण पेश करते हैं जो चौतरफा प्रशंसा का विषय बन जाता है. ऐसा ही एक ईमानदारी भरा मामला झज्जर जिले से सामने आया है.

Jhajjar News

पुलिस ने पेश की ईमानदारी की मिसाल

हरियाणा पुलिस में कांस्टेबल के पद पर कार्यरत गांव सफीपुर हालिया सुभाष नगर निवासी नरवीर सिंह ने ईमानदारी की ऐसी मिसाल कायम की हैं जिसकी हर कोई खुले दिल से तारीफ कर रहा है. जो कोई भी इस वाक्य को सुन रहा है, पुलिसकर्मी की ईमानदारी की जमकर सराहना कर रहा है.

पुलिस कांस्टेबल नरवीर सिंह ने करीब सवा दो लाख रुपए की कीमत का मोबाइल फोन उसके असली मालिक को वापस लौटाया ईमानदारी का परिचय दिया है. नरवीर ने बताया कि उसे पुराने बस स्टैंड के गेट के पास एक मोबाइल फोन पड़ा हुआ मिला था. इसके बाद उन्होंने आसपास पूछताछ की ताकि किसी का गिर गया है तो उसे वापस कर दिया जाए. जब कोई नहीं मिला तो उन्होंने आसपास खड़े रेहड़ी वालों को अपना मोबाइल नंबर दे दिया ताकि कोई ढूंढता हुआ आए तो फोन कर लेगा.

महिला ने जताया आभार

उन्होंने आगे बताया कि कुछ ही देर बाद गुम हुए मोबाइल फोन पर एक महिला का फोन आया. उसने अपता नाम अनीता बताया. उक्त महिला ने बताया कि वह शादी की खरीदारी के सिलसिले में शहर आई थी और जल्दबाजी में मोबाइल फोन गिर गया. इसके बाद, पुलिस कॉन्स्टेबल नरवीर सिंह ने जांच- पड़ताल कर मोबाइल फोन अनीता को सौंप दिया. अनीता ने पुलिस कॉन्स्टेबल नरवीर की ईमानदारी की सराहना करते हुए उसका हार्दिक आभार व्यक्त किया.

Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.