महंगाई की मार से फीके पड़े होली के रंग, गैस सिलेंडर हुआ महंगा; फटाफट देखें नई कीमतें

नई दिल्ली | रंगों के त्योहार होली पर्व पर आमजन को मंहगाई का जोरदार झटका लगा है. पेट्रोल- डीजल की आसमान छूती कीमतों सहित चौतरफा महंगाई की मार झेल रहे लोगों को अब गैस सिलेंडर की लगातार कीमतों में बढ़ोतरी से जूझना पड़ेगा. बता दें कि राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली से लेकर देश की आर्थिक राजधानी मुंबई तक गैस सिलेंडर की कीमत में 28 रुपए से 31 रुपए तक की बढ़ोतरी हुई है.

LPG Gas Cylinder

महंगा हुआ गैस सिलेंडर

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में 19 किलोग्राम भारवर्ग वाले कमर्शियल रसोई गैस सिलेंडर की कीमत में 28 रुपए की बढ़ोतरी हुई है जिसके बाद अब यह 1768.50 रुपए का हो गया है. जबकि पहले 1740.50 रुपए में मिल रहा था. वहीं, कोलकाता में कमर्शियल गैस सिलेंडर की नई कीमत 1844.50 रुपए से बढ़कर 1875.50 रुपए हो गई है. चेन्नई में पहले 1899.50 रुपए में मिलता था लेकिन अब इसकी नई कीमत 1929 रुपए हो गई है.

देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में कमर्शियल गैस सिलेंडर की नई कीमत 1720 रुपए हो गई है जबकि पहले 1692 रुपए में मिलता था. यहां कीमत में 28 रुपए की बढ़ोतरी हुई है. बता दें कि कमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमतों में बढ़ोतरी से होटलों, रेस्टोरेंट और ढाबों पर खाना महंगा हो जाएगा क्योंकि कमर्शियल गैस सिलेंडर का ज्यादा इस्तेमाल इन्हीं जगहों पर होता है. वहीं, आमजन के लिए राहत भरी खबर यह है कि 14.2 किलोग्राम वाले घरेलू रसोई गैस सिलेंडर की कीमत यथावत बनी हुई है. दिल्ली में यह 853 रुपए में मिल रहा है.

यह भी पढ़े -  दिल्ली- मुंबई एक्सप्रेसवे पर नया नियम, अचानक लेन बदलते ही कटेगा चालान

5 साल से बदस्तूर जारी मार्च का ट्रेंड

बता दें कि पिछले लगातार 5 साल से मार्च का महीना महंगाई लेकर आया है. हर साल मार्च महीने के पहले ही दिन कमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमत में बढ़ोतरी हुई है. हर बार की तरह इस बार भी कमर्शियल गैस सिलेंडर का मार्च ट्रेंड नहीं बदला है.

Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.