शिक्षा मंत्री रमेश पोखरियाल की तबीयत बिगड़ी, AIIMS में भर्ती

नई दिल्ली | आज-कल में 12 वीं बोर्ड के एग्जाम की तारीखों का ऐलान होने वाला है, और ऐसे वक्त केंद्रीय शिक्षा मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक की अचानक तबीयत बिगड़ गयी, इस वजह से उन्हें AIIMS में भर्ती करवाया गया है बता दें एग्जाम की होने वाली घोषणाओं की तारीख़ भी टल सकती है.

Ramesh Pokhriyal

दरअसल शिक्षा मंत्री रमेश पोखरियाल ने 21 अप्रैल को ट्वीट कर कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आने की जानकारी दी थी. उस दौरान उन्होंने कहा था कि उन्हें कोरोना है और जो भी व्यक्ति उनके सम्पर्क में आए हैं वो अपनी जांच करवा लें, साथ ही यह भी कहा था कि मंत्रालय का कामकाज सामान्य रूप से चलता रहेगा. आज CBSE 12वीं बोर्ड के लाखों विद्यार्थियों के भविष्य का फैसला होना था, और वक्त अचानक शिक्षा मंत्री की तबीयत बिगड़ गई.

Avatar of Ajay Raj
Ajay Raj
View all posts