हरियाणा में समय से पहले गर्मी ने बढ़ाई किसानों की चिंता, पश्चिमी विक्षोभ से बूंदाबांदी के बने आसार

चंडीगढ़ | हरियाणा में मौसम करवटें बदल रहा है. सूर्य की तेज धूप शरीर पर कांटे चुभा रही है. दिन और रात के तापमान में लगातार तेजी रिकॉर्ड की गई है. मार्च के शुरुआत में ही आमजन को मई जैसी तपिश का अहसास होने लगा है. IMD के अनुसार, आने वाले दिनों में तापमान 40 डिग्री सेल्सियस का आंकड़ा पार करने वाला है. लोगों को दोपहर की गर्मी से बचने और समय- समय पर पानी पीने की सलाह दी गई है.

badal cloud

तापमान में उछाल

लगातार बढ़ता तापमान लोगों के लिए चुनौतीपूर्ण रहने वाला है. पिछले 24 घंटों के दौरान अधिकतम तापमान में 2.3 डिग्री की बढ़ोतरी दर्ज की गई है. प्रदेश के 3 शहरों में अधिकतम तापमान 34 डिग्री के ऊपर चला गया है. गुरुग्राम में 35.0 डिग्री, सिरसा में 34.5 डिग्री, भिवानी में 34.1 डिग्री तापमान दर्ज किया गया है. 9 शहरों में तापमान 33 डिग्री से अधिक दर्ज किया गया है. आने वाले दिनों में गर्मी ओर बढ़ने की संभावना है.

मार्च के शुरुआत में ही न्यूनतम तापमान में 4.8 डिग्री की बढ़ोतरी चिंता का विषय है. राज्य के अधिकांश हिस्सों में तापमान 15 से 18 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज किया गया है. महेन्द्रगढ़ जिला अभी भी राज्य में सबसे ठंडा बना हुआ है लेकिन वहां भी तापमान 14 डिग्री के स्तर के छू गया है. पहले मार्च में हल्की ठंड बरकरार रहती थी लेकिन इस साल गर्मी अपना रिकॉर्ड दिखाने वाली है.

यह भी पढ़े -  दिव्यांग छात्रों के लिए खुशखबरी, शिक्षा के लिए 50 लाख रुपए तक लोन देगी हरियाणा सरकार

आगे जाने कैसा रहेगा मौसम

मौसम विशेषज्ञों के अनुसार, आने वाला दिनों में मौसम बिल्कुल शुष्क रहने वाला है. दक्षिणी- पश्चिमी हरियाणा में 8 से 10 मार्च के बीच पारा 35 से 40 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है यानि मार्च का पहला सप्ताह बेहद गर्म रहने वाला है. दूसरे सप्ताह में पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से बादलों की आवाजाही और बारिश की संभावना है जिससे तापमान में गिरावट आ सकती है. 8 और 11 मार्च को दो विक्षोभ सक्रिय होंगे, जिसके चलते उत्तरी हिस्सों में बूंदाबांदी की संभावना है.

Avatar of Anita Poonia
Anita Poonia
View all posts

मेरा नाम अनीता पूनिया है. मैं पिछले 2 साल से मीडिया इंडस्ट्री में एक्टिव हूँ. वर्तमान मे Haryana E Khabar न्यूज वेबसाइट के लिए कंटेंट राइटर का काम कर रही हूँ.