झज्जर जिले के लिए बड़ी खुशखबरी, गुरुग्राम तक सिक्स लेन सड़क मार्ग का मिला तोहफा

झज्जर | हरियाणा विधानसभा के बजट सत्र से झज्जर जिले के लिए बड़ी खुशखबरी सामने आई है. इसका फायदा सिर्फ झज्जर ही नहीं बल्कि गुरुग्राम तक मिलेगा. दोनों जिलों के बीच आवागमन करने वाले लोगों को एक बेहतर सड़क मार्ग की सुविधा मिलेगी जिससे उनकी यात्रा सुरक्षित व आरामदायक हो जाएगी.

Sadak Road

सिक्स लेन सड़क का मिला तोहफा

गुरुग्राम- पटौदी रोड पर हरसरू बाईपास से वजीरपुर होते हुए झज्जर तक सिक्स लेन सड़क का निर्माण किया जाएगा. सीएम नायब सैनी ने अपने बजट भाषण में इसकी घोषणा की है. वर्तमान में यह सड़क बिल्कुल खस्ताहाल स्थिति में पहुंच चुकी है और यहां आए दिन सड़क दुघर्टना होने का अंदेशा बना रहता है. यह सड़क जर्जर हालत में ही नहीं बल्कि इसकी चौड़ाई भी बहुत कम है. लंबे समय से इस सड़क की चौड़ाई बढ़ाने की मांग उठाई जा रही है.

अब इस प्रोजेक्ट को बजट में शामिल किया गया है जिससे लोगों को जल्द ही अच्छी सड़क की सुविधा मिलने की उम्मीद जगी है. लोगों का कहना है कि इस सड़क की चौड़ाई बढ़ने से वाहन चालकों को काफी सुविधा होगी. साथ ही, यहां नए सेक्टर विकसित होंगे जिसका सीधा फायदा स्थानीय किसानों को भी मिलेगा.

यह भी पढ़े -  बिना कोचिंग बना लेफ्टिनेंट, हरियाणा के नितिन ने AIR 44 लाकर रचा इतिहास; पढ़ें Success Story

झज्जर जिले को होंगे अनगिनत फायदे

प्रदेश सरकार की योजना के मुताबिक, वजीरपुर से फरुखनगर तक सड़क मार्ग की चौड़ाई बढ़ाई जाएगी, जो गढ़ी हरसरू बाईपास को झज्जर से जोड़ेगी. इस सड़क मार्ग की चौड़ाई बढ़ने पर इलाके में नए प्रोजेक्ट्स दस्तक देंगे जिससे जमीन की कीमतों में बढ़ोतरी दर्ज होगी.

इस सड़क मार्ग के सिक्स लेन बनने से न केवल ट्रैफिक जाम से निजात मिलेगी बल्कि सड़क हादसों पर भी अंकुश लगेगा. सड़क मार्ग के चौड़ीकरण का स्थानीय लोगों को बड़ा फायदा मिलेगा. नए उद्योग- धंधे स्थापित होंगे जिससे हजारों लोगों के लिए प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रूप से रोजगार के अवसर पैदा होंगे.

Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.