नई दिल्ली | सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (CBSE) के कक्षा 10 के दूसरे बोर्ड एग्जामिनेशन की शुरूआत मई में होगी. इसके लिए बोर्ड ने सभी स्कूलों से स्टूडेंट्स की लिस्ट मंगवा ली है. इस साल सीबीएसई की तरफ से कक्षा 10 के स्टूडेंट्स के लिए दो बोर्ड एग्जामिनेशन रखने का निर्णय लिया गया है. ऐसा इसलिए किया गया है ताकि स्टूडेंट्स को अच्छा परफॉर्म करने के लिए दो चान्सेस मिले और उनका स्ट्रेस कम हो. 10वीं के पहले बोर्ड एग्जाम 10 मार्च को समाप्त हो चुके हैं.
तीन फेज में भरी जा सकेगी LOC
अब दूसरे बोर्ड एग्जाम की तैयारी की जा रही है, जो पहले एग्जाम के रिजल्ट के बाद मई में आयोजित होंगे. जो स्टूडेंट्स दूसरे एग्जाम में शामिल होना चाहते हैं उनकी LOC यानी लिस्ट ऑफ कैंडिडेट्स तीन फेज में भरी जा सकेगी. पहले फेज की LOC 18 मार्च से 31 मार्च 2026 तक भेजी जाएगी, परीक्षा की फीस रिजल्ट आने के अगले दिन से 5 दिन के अंदर भर सकते है. दूसरे फेज में लिस्ट और फीस रिजल्ट के अगले दिन से 5 दिन तक भर सकेंगे. तीसरा फेज रिजल्ट घोषित होने की तारीख से सातवें दिन से लेकर अगले दो दिनों तक जारी रहेगा.
फैसला ले सकते हैं विद्यार्थी
सीबीएसई की ओर से सभी स्कूलों के हेड को कहा गया है कि जो भी दूसरे बोर्ड परीक्षा में शामिल होना चाहते हैं, उनकी लिस्ट पहले फेज में भेजें, ताकि बोर्ड को एडवांस में तैयारी करने का वक्त मिल पाए. स्टूडेंट्स रिजल्ट के बाद भी परीक्षा देने का निर्णय ले सकते हैं. दूसरी तरफ, जिन विद्यार्थियों ने मुख्य परीक्षा दी है यानी पहले बोर्ड एग्जाम, और वो कंपार्टमेंट में आए है. ऐसे स्टूडेंट्स को फिर से लिस्ट सेंड करनी होगी. जिन मिडल ईस्ट देशों के एग्जाम कैंसल हुए हैं, उनकी लिस्ट दूसरे फेज में रिजल्ट के बाद जमा की जा सकती है.
नहीं मिलेगा फायदा
अगर इस बारे में बात करें कि दूसरी बोर्ड परीक्षा में कौन शामिल हो सकता है तो बता दें कि पहली बोर्ड परीक्षा में पास होने वाले स्टूडेंट्स को मैथ्स, साइंस, सोशल साइंस और लैंग्वेज में किन्ही भी तीन सब्जेक्ट में अपनी परफॉर्मेंस इम्प्रूव के लिए दूसरी परीक्षा में शामिल होने की परमिशन मिलेगी. जिन्होंने 3 या इससे ज्यादा सब्जेक्ट में पहले बोर्ड एग्जाम नहीं दिए, उन्हें दूसरी बोर्ड परीक्षा में बैठने का मौका नहीं मिलेगा.
इन स्टूडेंट्स को क्लास को रिपीट करते हुए फरवरी 2027 से शुरू होने वाली परीक्षा में ही बैठने की अनुमति मिलेगी. जिनका पहली परीक्षा मे कंपार्टमेट है, वे दूसरी परीक्षा मे शामिल हो पाएंगे.
