WhatsApp यूजर्स के लिए बड़ी अपडेट, जल्द ऐड होगा प्राइवेसी का यह नया फीचर

नई दिल्ली | अगर आप भी WhatsApp का इस्तेमाल करते हैं, तो आज की यह खबर आपके लिए काफी खास होने वाली है. व्हाट्सएप अपने करोड़ों यूजर्स के लिए समय- समय पर नए अपडेट और फीचर लेकर आता है. साथ ही, कंपनी की तरफ से प्लेटफार्म की प्राइवेसी को पहले से और भी मजबूत करने के लिए भी नए- नए फीचर्स लॉन्च किए जाते हैं. इसी बीच अब कंपनी की तरफ से एक नया फीचर लाने की तैयारी की जा रही है. आज हम आपको इसी के बारे में जानकारी देने वाले हैं.

WhatsApp

WhatsApp यूजर्स के लिए अपडेट

खबरें सामने आ रही है कि हाल फिलहाल में कंपनी की तरफ से एक नया फीचर लॉन्च किया जा सकता है जिसका नाम आफ्टर Read बताया जा रहा है. इसका मतलब यह हुआ कि मैसेज पढ़ने के कुछ मिनट के बाद अपने आप ही डिलीट हो जाएंगे. हम आपको बताएंगे कि यह नया फीचर किस प्रकार काम करने वाला है और इससे क्या फायदे होने वाले हैं.

जल्द ऐड होगा यह नया फीचर

जानकारी देते हुए बताया गया कि अगर यूजर इस फीचर को ऑन कर लेता है तो सामने वाला शख्स जैसे ही मैसेज रीड कर लेगा तो एक टाइमर शुरू हो जाएगा और मैसेज ओपन होते ही 15 मिनट का काउंटडाउन शुरू होगा. टाइम पूरा होने के बाद मैसेज दोनों तरफ से अपने आप ही डिलीट हो जाएगा. अगर किसी वजह से यूजर्स ने मैसेज को सीन ही नहीं किया, तो 24 घंटे के अंदर वह खुद ही एक्सपायर हो जाएगा. फिलहाल, इस फीचर को व्हाट्सएप के एंड्रॉयड बीटा वर्जन 2.26.1 2.2 में सपोर्ट किया गया है परंतु अभी यह फीचर टेस्टिंग में फेस में है और नॉर्मल यूजर के लिए उपलब्ध नहीं है.

यह भी पढ़े -  Indian Airforce Sweeper Jobs: ऑफलाइन भर्ती का नोटिफिकेशन जारी, फटाफट करें अप्लाई

क्या होंगे इसके फायदे?

कंपनी की तरफ से इस पर कार्य किया जा रहा है. यह फीचर्स उन यूजर्स के लिए काफी यूजफुल साबित होने वाला है जो व्हाट्सएप पर सेंसिटिव डिटेल्स शेयर करते हैं. जैसे अगर आप ओटीपी, पासवर्ड, एड्रेस, पर्सनल डिटेल या वेरिफिकेशन कोड किसी और के पास भेजते हैं, तो अब वह उसके पास लंबे समय तक नहीं रहेगा अर्थात आपकी प्राइवेसी लीक होने का खतरा भी काफी हद तक कम हो जाएगा. जल्द ही, यह नया फीचर आपको व्हाट्सएप में देखने को मिल सकता है.

Avatar of Meenu Rajput
Meenu Rajput
View all posts

मेरा नाम मीनू राजपूत है. हरियाणा ई खबर के साथ पिछले 6 साल से कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रही हूँ. मैं यहाँ पर ज्योतिष, फाइनेंस और बिजनेस से जुडी न्यूज़ कवर करती हूँ.