खुशखबरी: महेंद्रगढ़ में बिजली आपूर्ति को मिलेगी नई ताकत, 8 गांवों में बनेंगे नए सब- स्टेशन

महेंद्रगढ़ | हरियाणा के महेंद्रगढ़ जिले के लोगों के लिए अच्छी खबर सामने आई है. बता दें कि जिले में निरंतर बढ़ती आबादी, कृषि कनेक्शन और छोटी औद्योगिक इकाइयों के बढ़ते बिजली लोड को देखते हुए बिजली निगम ने एक पहल की शुरूआत की है. दरअसल बिजली निगम ने यहां बढ़ती बिजली मांग और बार-बार आने वाली समस्याओं को ध्यान में रखते हुए 8 नए 33 kV सब – स्टेशन स्थापित करने का निर्णय लिया है. इनमें से 3 सब- स्टेशनों पर निर्माण कार्य शुरू हो चुका है, जबकि अन्य पर जल्द काम शुरू कर दिया जाएगा.

Power Bijli Electricity

ओवरलोड और ट्रिपिंग जैसी समस्याओं का समाधान

इस परियोजना का उद्देश्य महेंद्रगढ़ जिले में लो वोल्टेज, ओवर लोड फीडर और बार- बार होने वाली ट्रिपिंग जैसी समस्याओं से लोगों को राहत प्रदान करना है. बिजली निगम की इस परियोजना के अनुसार जिले के गांव बेवल, गोमला/ मोड़ी, सागरपुर, गोद, बघोत, डालनवास, बैरावास और भारत नगर में नए 33 kV सब स्टेशन स्थापित किए जाएंगे. फिलहाल इन क्षेत्रों में बिजली बाधित रहती है. खासतौर पर गर्मियों में परेशानी बढ़ जाती है. इन नए सब-स्टेशन से आसपास के गांवों को लाभ मिलेगा और लोड का विभाजन होगा, जिससे फॉल्ट की घटनाएं कम होगी.

यह भी पढ़े -  बिना फीस सीखें नया हुनर, फिर शुरू करें अपना बिजनेस; PNB लेकर आया खास मौका

बाघोत के लिए आदेश जारी

इन परियोजनाओं में शामिल सब-स्टेशनों में सबसे पहले बाघोत में 33 kV सब स्टेशन निर्माण का वर्क ऑर्डर जारी है. इन सब स्टेशन को 400KV पावर हाऊस से जोड़ा जाएगा. इससे यहां बिजली आपूर्ति में सुधार होगा. गोमला/ मोड़ी और सागरपुर में निर्माण शुरू होगा. बेवल सब स्टेशन के लिए इलेक्ट्रिकल और सिविल BOM जमा हो चुकी है. गोद, डालनवास, बैरावास और भारतनगर में भी जल्द प्रक्रिया शुरू की जाएगी.

इनसे जुड़ेंगे नए सब- स्टेशन

  • बेवल को मुंडिया खेड़ा 132 kV
  • गोमला को नांगल मोहनपुर 132 kV
  • गौद को नारनौल 220 kV
  • बाघोत को धनौद 400 kV
  • डालनवास को सतनाली 132 kV
  • बैरावास व सागरपुर को डैरोली अहीर 220 kV
  • भारतनगर को सतनाली 132 kV
Avatar of Anita Poonia
Anita Poonia
View all posts

मेरा नाम अनीता पूनिया है. मैं पिछले 2 साल से मीडिया इंडस्ट्री में एक्टिव हूँ. वर्तमान मे Haryana E Khabar न्यूज वेबसाइट के लिए कंटेंट राइटर का काम कर रही हूँ.