किसान नेताओं की गिरफ्तारी के विरोध में हिसार-दिल्ली हाईवे जाम

हिसार । भाकियू नेता राकेश टिकैत की अगुवाई में किसानों ने रामायण टोल प्लाजा पर हिसार- दिल्ली हाइवे जाम कर दिया है. आपको बता दें कि किसान नेताओं की रिहाई की मांग को लेकर इस हाइवे को जाम किया गया है. भाकियू नेता राकेश टिकैत ने स्पष्ट कर दिया है कि प्रशासन द्वारा जब तक हमारे किसान नेता विकास सीसर व रवि आजाद को रिहा नहीं किया जाएगा तब तक हाइवे जाम रहेगा. राकेश टिकैत ने कहा कि इस दौरान वो भी यही पर डेरा डाले रहेंगे.

faridabad kisan

आपको बता दें कि टोहाना के विधायक देवेंद्र बबली व किसानों के बीच हुए टकराव का मामला तूल पकड़ता जा रहा है. किसान नेता गुरनाम सिंह चढूनी ने विधायक देवेंद्र बबली को 6 तारीख तक किसानों से माफी मांगने व प्रशासन द्वारा किसानों पर दर्ज मुकदमे वापस लेने का अल्टिमेटम दिया था. लेकिन कुछ युवा किसान नेताओं ने इस फैसले को अनसुना करते हुए टोहाना में विधायक देवेंद्र बबली के घर का घेराव करने की कोशिश की थी जिस दौरान पुलिस ने 27 किसान नेताओं को हिरासत में लिया था. हालांकि बाद में 25 किसानों को रिहा कर दिया गया था. लेकिन विकास सीसर व रवि आजाद को कोर्ट में पेश किया गया जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया. इस बात को लेकर किसानों में काफी आक्रोश है.

यह भी पढ़े -  Safai Karamchari Jobs: सफाई कर्मचारी भर्ती शुरू, 28 जुलाई से पहले करें आवेदन

उधर हाइवे जाम होने से दिल्ली आने जाने लोगों को काफी तकलीफों का सामना करना पड़ रहा है. टोल के दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतार देखने को मिल रही है. लोग सिंगल रास्तों से डायवर्ट होकर अपने गंतव्य स्थान की ओर जा रहें हैं.

Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.