खुशखबरी: दिल्ली- गुजरात के बीच चलेगी समर स्पेशल ट्रेन, हरियाणा में इन स्टेशनों पर करेगी ठहराव

रेवाड़ी | आगामी गर्मियों की छुट्टियों में गुजरात घूमने की योजना बना रहे लोगों के लिए एक अच्छी खबर सामने आई है. बता दें कि रेलवे ने दिल्ली से गुजरात के भुज के बीच एक समर स्पेशल ट्रेन संचालित करने का फैसला लिया है. रेलवे द्वारा इस प्रस्तावित ट्रेन का शेड्यूल जारी कर दिया गया है.

Train Ac Coach Railway

दिल्ली- गुजरात स्पेशल ट्रेन का शेड्यूल

दिल्ली- भुज- दिल्ली समर स्पेशल ट्रेन भुज से 11.50 बजे रवाना होकर 17.35 बजे भीलडी, 20.28 बजे जालौर, 22.50 बजे लूणी, 01.35 बजे मारवाड़, सवा 4 बजे अजमेर, साढ़े 6 बजे जयपुर और रात 10 बजे रेवाड़ी पहुंचते हुए रात पौने 12 बजे दिल्ली आगमन करेगी.  इसी तरह वापसी में यह ट्रेन दिल्ली से शाम साढ़े 3 बजे रवाना होकर 05.10 बजे रेवाड़ी, सवा 9 बजे जयपुर, 11.40 बजे अजमेर, रात 02.20 बजे मारवाड़, 04.10 बजे लूणी, 06.42 बजे जालौर, 10.05 बजे भीलडी और पौने 5 बजे भुज पहुंचेगी.

दक्षिण हरियाणा के यात्रियों को मिलेगा फायदा

हरियाणा में यह ट्रेन सिर्फ रेवाड़ी स्टेशन पर ठहराव करेगी. हालांकि, दैनिक रेल यात्री संघ ने मांग करते हुए कहा है कि इस ट्रेन का पटौदी रोड और गुरुग्राम रेलवे स्टेशन पर भी ठहराव देना चाहिए था ताकि ज्यादा से ज्यादा लोगों को इस स्पेशल ट्रेन की सुविधा का लाभ मिल सके. इस ट्रेन के ज्यादा स्टेशनों पर ठहराव से राजस्थान के जयपुर व अजमेर तथा गुजरात के भुज जाने वाले यात्रियों को फायदा मिलता.

यह भी पढ़े -  अप्रैल महीने में गड़बड़ाएगा रेलयात्रियों का गणित, रद्द व रूट डायवर्ट से चलने वाली ट्रेनों की लंबी लिस्ट आई सामने

उत्तर रेलवे के एक अधिकारी ने बताया कि गर्मियों की छुट्टियों में अतिरिक्त भीड़- भाड़ को देखते हुए इस ट्रेन के संचालन का फैसला लिया गया है. इस ट्रेन के संचालन से नियमित ट्रेनों से यात्रियों का दबाव कम करने में मदद मिलेगी. दूसरी ओर यात्रियों के लिए कंफर्म टिकट मिलना आसान हो जाएगा.

Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.