नई दिल्ली, CBSE Board Result Update | अगर आपके बच्चे ने भी अबकी बार सीबीएसई 10th बोर्ड परीक्षा दी है और वह रिजल्ट का बेसब्री से इंतजार कर रहा है, तो आप बिल्कुल सही जगह पर आए हैं. केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की तरफ से जल्द ही दसवीं कक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया जाएगा इस प्रकार की कई खबरें इन दिनों सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है. आज की इस खबर में हम आपको 10th क्लास का रिजल्ट कब तक जारी होगा इस बारे में डिटेल जानकारी प्रोवाइड करवाने वाले हैं.

CBSE 10th रिजल्ट से जुड़ी बड़ी अपडेट
लगभग 43 लाख से ज्यादा विद्यार्थी अपने 12वीं और 10वीं के बोर्ड रिजल्ट का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. सीबीएसई 14 अप्रैल 2026 को दसवीं के रिजल्ट जारी कर सकता है, इस प्रकार की खबरें भी सामने आ रही है. बोर्ड अधिकारी से मिली जानकारी के अनुसार, दसवीं के नतीजे अप्रैल महीने में घोषित हो सकते हैं जबकि 12वीं के नतीजे मई महीने में जारी किए जाएंगे. हालांकि, अभी तक ऑफीशियली इस बारे में कोई भी अपडेट शेयर नहीं की गई है.
बोर्ड के एक दूसरे सीनियर अधिकारी की तरफ से जानकारी देते हुए बताया गया है कि दसवीं का रिजल्ट अप्रैल के दूसरे सप्ताह के बाद कभी भी जारी किया जा सकता है. ऐसे में सीबीएसई 10वीं का रिजल्ट कल जारी होगा, इसकी केवल संभावना है. ऑफीशियली अभी तक इस बारे में कोई भी अपडेट सामने नहीं आई है. अगर कल 10वीं का रिजल्ट जारी किया जाता है, तो आप ऑफिशल वेबसाइट के जरिए उसे काफी आसानी से चेक कर सकते हैं.
इस प्रकार चेक करें रिजल्ट
- इसके लिए सबसे पहले आपको cbse.gov.in की ऑफिशल वेबसाइट पर जाना होगा.
- यहां पर आपको 10th रिजल्ट का लिंक दिखाई दे जाएगा. जैसे ही आप इस लिंक पर क्लिक करेंगे, आपके सामने रोल नंबर का ऑप्शन आ जाएगा.
- अब जानकारी इंटर करने के बाद आपकी स्क्रीन पर रिजल्ट आ जाएगा.
- इस प्रकार आप काफी आसानी से रिजल्ट चेक कर सकते हैं.