नई दिल्ली | सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म Instagram- Facebook पर फनी विडियो और मीम्स में हमें अक्सर चाय का कप हाथ में लिए एक हंसते हुए लड़के की फुटेज नजर आती है. बता दें कि इस बेफिक्र हंसी वाले लड़के का नाम अरुण कुमार हैं और यह तेलंगाना का रहने वाला है. इसकी स्वाभाविक और दिल खोलकर हंसने के अंदाज ने लाखों लोगों के चेहरे पर मुस्कान लाई होगी, लेकिन लोगों को हंसाने वाले इस लड़के की खुद की कहानी काफी संघर्ष और मुश्किल भरी हैं.

इसी साल पास की बोर्ड परीक्षा
हंसी वाले अरुण ने इसी साल कक्षा 10वीं की बोर्ड परीक्षा उत्तीर्ण की है और जिस शख्स ने कभी इसकी हंसी को कैमरे में कैदकर वायरल किया था. उस नेहरु नाम के व्यक्ति ने ही अरुण को पढ़ा- लिखाकर 10वीं बोर्ड की परीक्षा पास कराई है. आर्थिक स्थिति बेहद कमजोर होने की वजह से अरूण ने कक्षा चौथी के बाद ही स्कूल छोड़ दिया था. फिर उसे नेहरू नाम के एक ट्रक ड्राइवर का साथ मिला. अरूण इस ट्रक पर साफ- सफाई की नौकरी करने लगा. अरुण की जिंदगी नेहरू के साथ ट्रक पर दूर- दराज की यात्रा करते और हाईवे पर ट्रक के टायरों की धूल झाड़ते कटने लगी.
View this post on Instagram
बेफिक्र हंसी बनी लोगों की पसंद
ट्रक पर इधर- उधर जाते समय टाइम पास के लिए नेहरु रील बनाकर सोशल मीडिया पर शेयर करता था. एक दिन नेहरू ने अरूण का चाय पीते और बेफिक्र में खिलखिलाते हंसते हुए का वीडियो बना लिया और उसे सोशल मीडिया पर अपलोड कर दिया. अरुण की बेफिक्र हंसी लोगों को इतनी पसंद आई कि रातोंरात नेहरू का यह वीडियो वायरल हो गया. फिर क्या था, अरुण इंटरनेट पर वायरल लाफिंग बॉय के नाम से फेमस हो गया. आज अधिकतर फनी रील और मीम्स में अरुण की हंसी वाले कुछ सेकेंड का फुटेज जरूर होता है.