हरियाणा में सूर्य की तपिश छुड़ाने लगी पसीने, मौसम विभाग ने फिर जताईं बूंदाबांदी की संभावना

चंडीगढ़ | हरियाणा में गर्मी की तेज रफ्तार दिखने लगी है. दिन में सूर्य देव ने तीखे तेवर दिखाने शुरू कर दिए है, हालांकि रातें अभी थोड़ी राहत दे रही है लेकिन दिन की तपिश ने पसीने छुड़ाना शुरू कर दिया है. मौसम विभाग के अनुसार वर्तमान में एक कमजोर पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से तापमान में उछाल आया है और 8 से 10 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से पश्चिमी शुष्क हवाएं चल रही है.

garmi weather mausam

हरियाणा मौसम अपडेट

राज्य में तापमान की गतिविधियों पर नजर डालें तो फरीदाबाद सबसे गर्म रहा है. यहां का तापमान 39.2 डिग्री दर्ज किया गया है. प्रदेश के 7 शहरों में तापमान 38 डिग्री से ऊपर चला गया है. इसमें हिसार, भिवानी, गुरुग्राम, फरीदाबाद, सिरसा, सोनीपत और रोहतक शामिल है. अब साफ दिख रहा है कि गर्मी अपने तेवर दिखाएगी.वही अगर रात के तापमान पर नजर डाले तो नारनौल जिले में न्यूनतम तापमान 21.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है. अब रातें भी गर्म होनी शुरू हो रही है.

यह भी पढ़े -  हरियाणा में किसानों के लिए आई राहत, अब सिकुड़ा- टूटा व चमक खो चुका गेहूं भी खरीदेगी सरकार

किसानों को सलाह है कि तेज धूप को देखते हुए गेहूं की कटाई सुबह- शाम करे. तेज हवा और बारिश की संभावना को देखते हुए फसल को सुरक्षित रखें. वही पशुओं को पर्याप्त पानी पिलाएं और धूप से बचाव करें. सब्जियों और फलों की फसलों में जरूरत हो तो सिंचाई करे.

आगे जाने मौसम का हाल

मौसम विभाग के अनुसार 16 अप्रैल तक राज्य में मौसम शुष्क रहने वाला है और आसमान में बादलवाई देखने को मिल सकती है. 17 अप्रैल को एक ओर कमजोर पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होगा, जिससे तापमान में ओर अधिक बढ़ोतरी होगी. इन दिनों राज्य के उत्तरी और पश्चिमी हिस्सों में आंशिक बादलवाही के साथ बूंदाबांदी की संभावना है.

Avatar of Anita Poonia
Anita Poonia
View all posts

मेरा नाम अनीता पूनिया है. मैं पिछले 2 साल से मीडिया इंडस्ट्री में एक्टिव हूँ. वर्तमान मे Haryana E Khabar न्यूज वेबसाइट के लिए कंटेंट राइटर का काम कर रही हूँ.