सोने और चांदी ने बढ़ाई ग्राहकों की चिंता, अचानक कीमतों में आई इतनी तेजी

नई दिल्ली, Today Gold Price | अगर आप भी हाल फिलहाल में सोने और चांदी में निवेश करने की प्लानिंग कर रहे हैं, तो आज की यह खबर आपके लिए है. शुरुआत में सोने की कीमतों में आज मामूली गिरावट देखने को मिली है. वहीं चांदी की कीमतों में तेजी दर्ज की गई है. आज की इस खबर में हम आपको सोने और चांदी की वर्तमान कीमतों के बारे में जानकारी देने वाले हैं. एमसीएक्स पर शुरुआती कारोबार में आज सोने की कीमतों में 250 रुपये की मामूली से गिरावट देखने को मिली. वहीं चांदी की कीमतों की बात की जाए, तो इसमें 2800 रुपये से ज्यादा की बढ़ोतरी देखने को मिली है.

Gold Silver Jwellery

सोने और चांदी की कीमतों में आई तेजी

5 जून की डिलीवरी वाला सोना पिछले सत्र में 154817 रुपए प्रति 10 ग्राम के भाव पर बंद हुआ था और आज यह 154757 रुपए प्रति 10 ग्राम के भाव पर ओपन हुआ है. शुरूआती कारोबार में 413 रुपए की गिरावट के साथ 154404 रुपए तक नीचे और उसके बाद 154855 रुपए तक हाई पहुंच गया. चांद की कीमतों की बात की जाए, तो वह 252750 रुपए प्रति किलोग्राम के आसपास बंद हुई थी.

आज 254343 पर ओपन हुई शुरुआती कारोबार में कीमतों में 2867 रुपए की तेजी देखने को मिली, जिसके बाद कीमत 255617 रुपए प्रति किलोग्राम पहुंच गई. 24 कैरेट सोने की कीमतों की बात की जाए, तो इसमें 1420 रुपए तक की तेजी देखने को मिली जिसके बाद कीमत 155350 रुपए प्रति 10 ग्राम पर आ गई. वहीं, 22 कैरेट सोने की कीमतों में भी 1300 रुपये से ज्यादा की बढ़ोतरी देखने को मिली.

15000 रुपये तक बढ़ गई चांदी

चांदी की कीमतों की बात की जाए तो चांदी की कीमतों में 15000 रुपये से ज्यादा की तेजी आई है जिसके बाद कीमत 270000 के आसपास पहुंच गई है. बीते 13 अप्रैल को दिल्ली के सराफा बाजार में सोने और चांदी की कीमतों में गिरावट दर्ज की गई थी. जब भी आप सोने और चांदी में निवेश करें, तो एक बार बाजार के जानकारो से सलाह अवश्य ले ले.

हर दिन सोने और चांदी की कीमतों में बदलाव देखने को मिलता है. पिछले कुछ दिनों से लगातार कीमतों में गिरावट देखने को मिल रही थी, परंतु आज बाजार में कीमतों में बढ़ोतरी देखने को मिली है. सबसे शुद्ध सोना 24 कैरेट गोल्ड का होता है, परंतु आमतौर पर ज्वेलरी के लिए 22 कैरेट सोने का ही इस्तेमाल किया जाता है.

Avatar of Meenu Rajput
Meenu Rajput
View all posts

मेरा नाम मीनू राजपूत है. हरियाणा ई खबर के साथ पिछले 6 साल से कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रही हूँ. मैं यहाँ पर ज्योतिष, फाइनेंस और बिजनेस से जुडी न्यूज़ कवर करती हूँ.