CBSE ने दूसरे चरण की बोर्ड परीक्षा के लिए जारी किया शेड्यूल, इस तारीख तक बिना लेट फीस करें आवेदन

नई दिल्ली | केंद्रीय माध्यमिक विद्यालय शिक्षा बोर्ड (CBSE) द्वारा 15 अप्रैल को कक्षा 10वीं की वार्षिक परीक्षा का रिजल्ट घोषित किया गया था. वहीं, बोर्ड ने अब मई में होने वाले सेकेंड बोर्ड एग्जाम को लेकर दिशा- निर्देश जारी किए हैं. यह परीक्षा उन छात्रों के लिए बड़ा अवसर है जो अपने अंकों में सुधार करना चाहते हैं या कंपार्टमेंट श्रेणी में हैं. CBSE ने सेकंड टर्म की परीक्षा में शामिल होने वाले छात्रों के लिए एलओसी जमा करने और परीक्षा फीस भरने का पूरा शेड्यूल जारी कर दिया है.

CBSE

3 चरणों में होगी पूरी प्रक्रिया

  1. छात्र 16 से 20 अप्रैल 2026 तक बिना किसी अतिरिक्त शुल्क के परीक्षा फीस जमा कर सकते हैं.
  2. 20 अप्रैल तक स्कूलों को छात्रों का एलओसी डेटा फाइनल कर बोर्ड पोर्टल पर अपलोड करना होगा. इसी दौरान फीस भी जमा की जाएगी. एक बार एलओसी फाइनल होने के बाद उसमें कोई बदलाव संभव नहीं होगा.
  3. जो छात्र या स्कूल 20 अप्रैल तक प्रक्रिया पूरी नहीं कर पाते, उनके लिए 21 से 22 अप्रैल 2026 तक का अंतिम मौका दिया गया है. प्रति छात्र 2 हजार रुपए लेट फीस देनी होगी.
यह भी पढ़े -  19 घंटे बंद रहेंगे खाटूश्याम मंदिर के कपाट, जानें फिर कब होंगे बाबा श्याम के दर्शन

विषय बदल सकते हैं छात्र

जिन छात्रों का नाम पहले ही जमा हो चुका है, वे परीक्षा फीस भर सकते हैं. चाहें तो अपना नाम वापस ले सकते हैं या चुने गए विषय बदल सकते हैं. स्टैंडर्ड मैथ्स लेने वाले छात्र अब बेसिक मैथ्स चुन सकते हैं जबकि बेसिक वाले स्टैंडर्ड मैथ्स का विकल्प ले सकते हैं. छात्र अधिकतम 3 विषयों विज्ञान, गणित, सामाजिक विज्ञान और भाषाओं में अपने अंक सुधार सकते हैं.

स्पोर्ट्स वाले छात्रों के लिए नियम

स्पोर्ट्स छात्रों को पहले से अनुमति होने पर शामिल किया जाएगा. वहीं, विशेष आवश्यकता वाले छात्र वही सुविधाएं पाएंगे, जो पहले परीक्षा में मिली थीं. यदि छात्र फीस भर देता है लेकिन परीक्षा में शामिल नहीं होता तो उसका मुख्य परीक्षा 2026 का परिणाम ही अंतिम माना जाएगा.

Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.