LPG गैस सिलेंडर के नए रेट हुए जारी, फटाफट चेक करें अपने शहर की कीमत

नई दिल्ली, LPG Gas Cylinder Price | आज की यह खबर एलपीजी गैस सिलेंडर धारकों के लिए काफी खास होने वाली है. एलपीजी सिलेंडर की नई कीमते जारी कर दी गई है. फिलहाल सरकार की तरफ से कीमतों में कोई भी बड़ा बदलाव नहीं किया गया है, जिसकी वजह से पुरानी कीमत ही बरकरार है. आखिरी बार घरेलू एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में 7 मार्च को बदलाव हुआ था इस दौरान कीमतों में बढ़ोतरी देखने को मिली थी.

Gas Cylinder

LPG गैस धारकों के लिए बड़ी अपडेट

केंद्र सरकार की तरफ से युद्ध शुरू होने के बाद एक बार घरेलू एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में बढ़ोतरी की गई थी. इस दौरान 14.2 किलोग्राम घरेलू एलपीजी सिलेंडर के रेट में 60 रुपये तक की बढ़ोतरी देखने को मिली थी. उसके बाद से ही कीमतों में किसी प्रकार का कोई भी बदलाव नहीं हुआ है. कमर्शियल सिलेंडर की कीमतों में तब से 2 बार बढ़ोतरी हो चुकी है.

19 किलोग्राम वाले सिलेंडर का रेट युद्ध शुरू होने के बाद एक बार 144 रुपए और फिर अप्रैल में 205 रुपए बढा है. सरकार के फैसले से आम ग्राहकों को थोड़ी राहत अवश्य मिली है, क्योंकि उन्हें भी लगातार डर सता रहा था कि कीमतों में बढ़ोतरी देखने को मिलेगी परंतु फिलहाल कीमतों में किसी प्रकार का कोई भी बदलाव नहीं किया गया है. पहले के जैसे ही आपको गुरुग्राम में 921.50 रुपये में घरेलू एलपीजी सिलेंडर मिल जाएगा. चंडीगढ़ में इसका प्राइस 922.50 रुपये है.

यह भी पढ़े -  CBSE ने दूसरे चरण की बोर्ड परीक्षा के लिए जारी किया शेड्यूल, इस तारीख तक बिना लेट फीस करें आवेदन

देखिए आपके शहर में की कीमत

  • मुंबई – 912.50 रुपये
  • चेन्नई – 928.50 रुपये
  • गुरुग्राम – 921.50 रुपये
  • नोएडा – 910.50 रुपये
  • बेंगलुरू – 912.50 रुपये
  • भुवनेश्वर – 939 रुपये
  • चंडीगढ़ – 922.50 रुपये
  • हैदराबाद – 965 रुपये
  • जयपुर – 916.50 रुपये
  • लखनऊ- 950.50 रुपये
  • पटना – 1002.50 रुपये
Avatar of Meenu Rajput
Meenu Rajput
View all posts

मेरा नाम मीनू राजपूत है. हरियाणा ई खबर के साथ पिछले 6 साल से कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रही हूँ. मैं यहाँ पर ज्योतिष, फाइनेंस और बिजनेस से जुडी न्यूज़ कवर करती हूँ.