नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर अब इन्हीं लोगों को मिलेगी एंट्री, मेट्रो की तर्ज पर शुरू हुआ नया सिस्टम

नई दिल्ली | राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के रेलवे स्टेशन पर भीड़ नियंत्रण और सुरक्षा को लेकर बड़ा बदलाव किया गया है. बता दें कि अब स्टेशन परिसर और प्लेटफॉर्म पर केवल उन्हीं यात्रियों को प्रवेश मिलेगा, जिनके पास वैध टिकट होगा. रेलवे प्रशासन ने यह कदम बढ़ती भीड़ और सुरक्षा चुनौतियों को देखते हुए उठाया है.

New Delhi Railway Station

नई व्यवस्था के अनुसार, स्टेशन पर आधुनिक तकनीक वाले टर्न स्टाइल गेट लगाए जा रहे है. अब यात्रियों के लिए एक तरह से निकलने की व्यवस्था की गई है. इससे एक तो अनावश्यक भीड़ कम होगी, दूसरा प्रवेश प्रक्रिया अधिक व्यवस्थित ढंग से होगी.

होल्डिंग एरिया तैयार

दिल्ली रेलवे स्टेशन पर पिछले वर्ष भागदौड़ में काफी यात्रियों को नुकसान हुआ था. इसी को देखते हुए प्लेटफॉर्म पर भीड़ कम करने के लिए अजमेरी गेट की तरफ स्थायी होल्डिंग एरिया बनाया गया है, जिसमें 7 हजार से अधिक यात्री बैठ सकते है. यहां से सीधे प्लेटफार्म नंबर 16 और अन्य प्लेटफार्म पर जाने की सुविधा भी उपलब्ध. अब प्लेटफार्म पर सिर्फ वैध यात्रियों के प्रवेश की अनुमति की व्यवस्था भी कर दी गई है.

यात्रियों का आवागमन होगा सुरक्षित

उत्तर रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी हिमांशु शेखर उपाध्याय ने बताया कि राजधानी के रेलवे स्टेशन पर एक्सेस कंट्रोल सिस्टम लागू करने और यात्रियों के आवागमन को सुरक्षित करने की व्यवस्था की जा रही है. इसमें आरक्षित और अनारक्षित यात्रियों के लिए अलग-अलग प्रवेश की व्यवस्था की गई है. निकासी द्वारों पर टर्न स्टाइल गेट भी लगाए जा रहे है और इसकी जांच नई दिल्ली रेलवे स्टेशन के अजमेरी गेट साइड के गेट नंबर 9 पर की जा रही है.

यह भी पढ़े -  BOB Jobs: बैंक ऑफ बड़ोदा में निकली क्लर्क के पदों पर भर्ती, इस प्रकार होगा सिलेक्शन

पायलट प्रोजेक्ट के सफल होने के बाद अन्य रेलवे स्टेशनों पर भी इसे लागू किया जाएगा. इसके साथ ही यात्रियों की सुविधा के लिए प्रवेश द्वारों पर टिकट जांच और लाइन प्रबंधन की व्यवस्था भी की जाएगी और यह कार्य रेलवे सुरक्षा बल के कर्मचारियों द्वारा किया जाएगा.

Avatar of Anita Poonia
Anita Poonia
View all posts

मेरा नाम अनीता पूनिया है. मैं पिछले 2 साल से मीडिया इंडस्ट्री में एक्टिव हूँ. वर्तमान मे Haryana E Khabar न्यूज वेबसाइट के लिए कंटेंट राइटर का काम कर रही हूँ.