हाईवे पर लंबी कतारों और टोल ठहराव से मिलेगा छुटकारा, MLFF टोलिंग सिस्टम लागू

नई दिल्ली | देशभर में हाईवे पर यात्रा करने वाले यात्रियों के लिए बड़ी राहत भरी खबर सामने आई है. बता दें कि नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया (NHAI) ने अब पुरानी टोल व्यवस्था को समाप्त करते हुए आधुनिक मल्टी लेन फ्री फ्लो (MLFF) टोलिंग सिस्टम लागू करने की दिशा में अहम कदम उठाया है. इसके अनुसार वाहनों को टोल देने के लिए रुकना नहीं पड़ेगा और न ही लंबी कतारों में इंतजार करना पड़ेगा.

Toll Tax Booth 1

MLFF टोलिंग सिस्टम

मल्टी लेन फ्री फ्लो टोलिंग एक ऐसी प्रणाली है, जिसमें टोल प्लाजा पर कोई बैरियर नहीं होगा. हाईवे पर लगे अत्याधुनिक सेंसर, RFID रीडर और कैमरे वाहन की पहचान करेंगे और FASTag के जरिए अपने- आप टोल कट जाएगा. इस आधुनिक तकनीक के तहत वाहन 100 किलोमीटर प्रति घंटा या उससे अधिक की रफ्तार से भी बिना रुके गुजर सकते है, जिससे यात्रा बिना किसी बाधा के हो सकेगी.

इससे कही भी वाहनों की कतार नहीं लगेगी और कोई मानवीय हस्तक्षेप भी नहीं होगा. यदि किसी FASTag में तकनीकी कमी होगी या वह रिचार्ज नहीं होगा तो जिस तरह ई- चालान कटता है, उसी प्रक्रिया से ऐसे वाहनों से दोगुना टोल शुल्क ई- चालान के माध्यम से वसूला जाएगा.

यह भी पढ़े -  CBSE 10वीं की दूसरी बोर्ड परीक्षा की तारीख जारी, 15 से 21 मई तक होंगी परीक्षाएं

गुजरात से होगी शुरुआत

देश का पहला बैरियर- फ्री टोल प्लाजा की शुरूआत गुजरात के सूरत में स्थित चौर्यासी से होगी. इस सिस्टम को हरियाणा में NH-44 स्थित घरौंदा टोल प्लाजा पर भी लागू किया जाएगा. NHAI का लक्ष्य अगले 3 वर्ष के भीतर देशभर के राष्ट्रीय राजमार्गों पर मल्टी लेन फ्री फ्लो टोलिंग लागू करने का है. इससे 2026 के बाद टोल प्लाजा पर रुकना लगभग खत्म हो जाएगा.

Avatar of Anita Poonia
Anita Poonia
View all posts

मेरा नाम अनीता पूनिया है. मैं पिछले 2 साल से मीडिया इंडस्ट्री में एक्टिव हूँ. वर्तमान मे Haryana E Khabar न्यूज वेबसाइट के लिए कंटेंट राइटर का काम कर रही हूँ.