नए स्वरूप में नजर आएगा चंडीगढ़ का बैंबू वैली पार्क, मॉडर्न सुविधाओं से होगा लैस

चंडीगढ़ | हरियाणा की राजधानी चंडीगढ़ में स्थित बैंबू वैली पार्क अब एक नए रूप में नजर आएगा. बता दें कि नगर निगम ने इस पार्क के पुनर्विकास का काम शुरू कर दिया है. इस परियोजना के तहत पार्क को आधुनिक सुविधाओं से लैस किया जाएगा,ताकि यहां के लोगों को बेहतर ग्रीन स्पेस और बच्चों को मनोरंजन के विकल्प मिल सके.

Park

बच्चों के लिए प्ले एरिया

परियोजना के तहत लोगों के आने- जाने के लिए फुटपाथ और सुरक्षा के लिए रेलिंग लगाई जाएगी. पार्क में बैठने के लिए हट्स और शेड्स का निर्माण किया जाएगा. इस परियोजना में स्वच्छता और सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए आधुनिक टॉयलेट ब्लॉक का निर्माण किया जाएगा. पार्क की सुंदरता बढ़ाने के लिए लैंडस्केपिंग, हरियाली और पौधारोपण पर विशेष ध्यान दिया जाएगा.परियोजना में बच्चों का भी खास ध्यान रखा जाएगा. यहां बच्चों के लिए विशेष प्ले एरिया विकसित किया जाएगा, जिससे यह परिवारों के लिए आकर्षण का केंद्र बन सके.

पार्क का किया जाएगा कायाकल्प

लंबे समय से इस पार्क को सुधार की आवश्यकता महसूस की जा रही थी. अब नगर निगम द्वारा इसका कायाकल्प किया जाएगा. इस पूरे प्रोजेक्ट को नगर निगम के हॉर्टिकल्चर डिपार्टमेंट की निगरानी में पूरा किया जाएगा. इस प्रोजेक्ट का उद्देश्य पार्क को एक आधुनिक और बेहतरीन सुविधाओं वाले ग्रीन स्पेस में बदलना है, जहां लोग आराम से समय व्यतीत कर सके. इस प्रोजेक्ट के लिए बजट को मंजूरी मिल चुकी है.

यह भी पढ़े -  हरियाणा में किसानों के लिए लांच होगी ई- खरीद ऐप, एक साथ मिलेंगे कई तगड़े फायदे

अधिकारियों का कहना है कि काम को तय समय सीमा में उच्च गुणवत्ता के साथ पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है, ताकि लोगों को जल्द ही नई सुविधाओं का लाभ मिल सके.

Avatar of Anita Poonia
Anita Poonia
View all posts

मेरा नाम अनीता पूनिया है. मैं पिछले 2 साल से मीडिया इंडस्ट्री में एक्टिव हूँ. वर्तमान मे Haryana E Khabar न्यूज वेबसाइट के लिए कंटेंट राइटर का काम कर रही हूँ.