हरियाणा में 7 मई से खुलेगा UG एडमिशन पोर्टल, 11 जून को पहली मेरिट लिस्ट; ऐसे करें अप्लाई

हिसार | हरियाणा के कॉलेजों में अंडर ग्रेजुएट कोर्सेज की हायर एजुकेशन के लिए एडमिशन पोर्टल 7 मई को खुलेगा. उसके बाद, कॉलेज में एडमिशन लेने वाले स्टूडेंट्स आवेदन कर पाएंगे. डीएचई की तरफ से एडमिशन को लेकर तैयारियां कर ली गई हैं. सभी कॉलेजों से कोर्स, सीटें व प्रोफाइल्स पोर्टल पर अपलोड करवा ली गई हैं. एडमिशन को लेकर शेड्यूल जारी कर दिया है. एडमिशन के लिए स्टूडेंट्स 31 मई तक आवेदन कर पायेंगे. एडमिशन फार्म में एडिटिंग का ऑप्शन भी दिया जाएगा.

Job Exam Student Collage 2

हरियाणा में 7 मई से खुलेगा UG एडमिशन पोर्टल

ऐसे में अगर स्टूडेंट्स कोई गलत जानकारी सबमिट कर देते है तो 1 जून तक इसको एडिट किया जा सकेगा. इसके लिए विद्यार्थी के दर्ज नंबर पर ओटीपी भेजा जाएगा, जिसके आधार पर फार्म एडिट हो सकेगा. आवेदनों की ऑनलाइन वेरिफिकेशन 9 मई से 6 जून तक होगी. पहली फाइनल मेरिट लिस्ट 11 जून को वहीं दूसरी फाइनल मेरिट लिस्ट 17 जून को जारी की जाएगी. खाली सीटों के लिए फिजिकल काउंसलिंग 24 जून को की जाएगी.

11 जून को पहली मेरिट लिस्ट

इसके बाद भी यदि सीटें रिक्त रहती हैं तो फिर से आवेदन के लिए 25 जून को पोर्टल खोला जाएगा. हायर एजुकेशन विभाग ने इस बार मई में कॉलेजों की यूजी कक्षाओं के लिए एडमिशन पोर्टल खोलने का फैसला लिया है, ताकि जुलाई महीने में समय पर कॉलेजों का सेशन शुरू हो पाए. अभी तक सीबीएसई और एचबीएसई ने रिजल्ट जारी नहीं किया है. 12वीं के अंकों के आधार पर कॉलेजों की मेरिट लिस्ट बनेगी.

यह भी पढ़े -  हरियाणा के एक दर्जन जिलों में गरज- चमक के साथ बारिश का अलर्ट, फटाफट पढ़ें ताजा वेदर रिपोर्ट

एडिट करने का ऑप्शन

अभी तक डीएचई ने 12वीं के अंकों को लेकर कॉलेजों को गाइडलाइंस नहीं दी और न ही पोर्टल ओपन होने की तिथि आगे बढ़ाने के बारे में कुछ फैसला लिया है. जैसे ही पोर्टल खुलेगा उसके बाद विद्यार्थियों को इस बारे में पता चलेगा. विद्यार्थियों को रजिस्ट्रेशन के बाद भी एडिट करने का ऑप्शन दिया गया है. इसी प्रकार रिजल्ट अपलोड होने के बाद में एडिट करने का ऑप्शन मिल सकता है.

Avatar of Deepika Bhardwaj
Deepika Bhardwaj
View all posts

मेरा नाम दीपिका भारद्वाज है. पिछले साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar वेबसाइट पर राइटर का काम कर रही हूँ. मैं यहाँ हरियाणा व दिल्ली में निकली सरकारी और प्राइवेट नौकरी से जुड़ी जानकारी साझा कर रही हूँ.