हरियाणा की कर्ण नगरी से खिलाड़ियों के लिए बड़ी खुशखबरी, साढ़े 20 करोड़ से बनेगा नया खेल स्टेडियम

करनाल | हरियाणा के करनाल जिले से खिलाड़ियों के लिए बड़ी खुशखबरी सामने आई है. यहां असंध में खेल स्टेडियम के निर्माण को प्रदेश सरकार ने मंजूरी प्रदान कर दी है. इसके निर्माण पर साढ़े 20 करोड़ रुपए की धनराशि खर्च होगी. इससे खिलाड़ियों को अपनी तैयारियों को मजबूत करने का सुनहरा अवसर मिलेगा.

Stadium Photo

खिलाड़ियों का निखरेगा कौशल

असंध विधानसभा क्षेत्र से बीजेपी विधायक योगेन्द्र सिंह राणा ने बताया कि क्षेत्र में खेल स्टेडियम के निर्माण की सौगात मिल चुकी है. इस स्टेडियम में खिलाड़ियों को अत्याधुनिक खेल सुविधाओं का लाभ मिलेगा जिससे उन्हें अपनी तैयारियों को मजबूत करने में मदद मिलेगी. इसमें सिंथेटिक ट्रैक, बॉस्केटबॉल और वॉलीबाल ग्राउंड, मल्टीपरपज हॉल जैसी खेल सुविधाएं शामिल होंगी.

विधायक योगेन्द्र राणा ने बताया कि असंध में खेल स्टेडियम बनने से खिलाड़ियों को प्रेक्टिस के लिए अन्य शहरों की भागदौड़ नहीं करनी पड़ेगी. उन्हें अपने शहर में सभी बुनियादी खेल सुविधाओं का लाभ मिलेगा. खेल स्टेडियम बनने से खिलाड़ियों को तैयारी के लिए बेहतर मंच की सुविधा मिलेगी तो खेल प्रतिभाओं को निखारने में मदद मिलेगी. अपने कौशल को निखार कर खिलाड़ी राष्ट्रीय व अंतराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में पदक जीतकर असंध ही नहीं बल्कि हरियाणा और भारत का नाम रोशन करेंगे.

साढ़े 14 करोड़ से होंगे विकास कार्य

उन्होंने बताया कि असंध की 6 कालोनियों में विकास कार्यों के लिए साढ़े 14 करोड़ रुपए की बजट राशि को मंजूरी प्रदान की गई है. इससे इन कालोनियों में सीवरेज, पेयजल पाइपलाइन, पक्की गलियां और जल निकासी जैसी बुनियादी सुविधाएं सुनिश्चित की जाएगी. राणा ने कहा कि असंध हल्के के विकास में कोई कसर नहीं छोड़ी जाएगी.

Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.