समर वेकेशन में फैमिली के साथ कीजिए जी भर कर मस्ती, 5 वॉटर पार्क रहेंगे परफेक्ट च्वाइस

नई दिल्ली | समर का मौसम आते ही लोग ऐसी जगह की तलाश में निकल पड़ते है, जहां उन्हें गर्मी से राहत के साथ- साथ भरपूर मस्ती भी मिल सके. ऐसे में वॉटर पार्क परिवार और दोस्तों के साथ समय बिताने का सबसे शानदार विकल्प बन सकता है. भारत में कई ऐसे वॉटर पार्क है, जो अपनी रोमांचक राइड्स, वेव पुल और शानदार सुविधाओं के लिए काफी मशहूर है. आइए जानते है इन वॉटर पार्कों के बारे में…

water park

वॉटर किंगडम- मुंबई

मुंबई के गोरेगांव में स्थित यह वॉटर पार्क देश के सबसे लोकप्रिय वॉटर पार्कों में गिना जाता है. यहां बड़े- बड़े स्विमिंग पूल, हाई- स्पीड स्लाइड्स और फैमिली राइड्स लोगों को खूब आकर्षित करती है. बच्चों के यहां अलग से मनोरंजन क्षेत्र उपलब्ध है. इसका रोमांचक माहौल और शानदार सुविधाएं इसे गर्मियों के लिए परफेक्ट डेस्टिनेशन बनाती है.

वॉटर वर्ल्ड- पुणे

पुणे का वॉटर वर्ल्ड एडवेंचर पसंद करने वालों के लिए शानदार जगह है. यहां कई तरह की रोमांचक राइड्स और स्लाइड्स उपलब्ध है, जो आपके उत्साह को बढ़ा देगी. इसके अलावा यहां पर कई स्विमिंग पूल भी है, जिनमें आप ताजगी भरे पानी में तैराकी कर सकते है. यहां का माहौल बहुत ही खुशमय और रोमांचक है.

एस्केप वॉटर पार्क- सूरत

गुजरात के सूरत में स्थित यह वॉटर पार्क अपने आकर्षक डिजाइन और आधुनिक सुविधाओं के लिए मशहूर है. यहां एडवेंचर स्लाइड्स, वेव पूल और बच्चों के लिए कई मनोरंजन गतिविधियां उपलब्ध है. पार्क का साफ-सुथरा वातावरण और रोमांचक राइड्स लोगों को बार- बार यहां आने के लिए प्रेरित करते है.

यह भी पढ़े -  दिल्ली- फरीदाबाद के बीच फर्राटेदार होगा सफर, 800 करोड़ से बनेगा नया एलिवेटेड कॉरिडोर; देखें रूट

वॉटरफॉल्स- कोच्चि

कोच्चि का यह खूबसूरत वॉटर पार्क प्राकृतिक वातावरण और शानदार वाटर राइड्स के लिए जाना जाता है. यहां आप परिवार और दोस्तों के साथ समय बिता सकते है. यहां बच्चों के लिए अलग से प्ले एरिया और कई रोमांचक स्लाइड्स है.

सनसिटी- जोधपुर

राजस्थान के जोधपुर में स्थित सनसिटी वॉटर पार्क गर्मी से राहत पाने के लिए शानदार जगह है. यहां कई आधुनिक राइड्स, स्लाइड्स और स्विमिंग पूल मौजूद है. पार्क का आकर्षक डिजाइन और मनोरंजन की बेहतरीन सुविधाएं इसे लोगों के लिए लोकप्रिय बनाती है. इसके अलावा, यहां बच्चों के लिए मनोरंजन के कई साधन उपलब्ध है.

Avatar of Anita Poonia
Anita Poonia
View all posts

मेरा नाम अनीता पूनिया है. मैं पिछले 2 साल से मीडिया इंडस्ट्री में एक्टिव हूँ. वर्तमान मे Haryana E Khabar न्यूज वेबसाइट के लिए कंटेंट राइटर का काम कर रही हूँ.