फरीदाबाद- पलवल से दिल्ली आवाजाही करने वालों की बढ़ेगी परेशानी, शकूरबस्ती स्टेशन नहीं जाएगी 5 शटल ट्रेनें

फरीदाबाद | राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली और एनसीआर में रेलयात्रियों की परेशानी बढ़ाने वाली खबर सामने आई है. रेलवे ने जानकारी दी है कि दिल्ली मंडल के किशनगंज स्टेशन पर रेलवे द्वारा यार्ड पुनर्निर्माण और नए ईआई पैनल लगाने का कार्य किया जा रहा है. इस कारण नॉन- इंटर लॉकिंग कार्य शुरू किया गया है, जिसके चलते कई ट्रेनों के संचालन में बदलाव रहेगा.

Train

रेलवे ने बताया है कि उपरोक्त कार्य के चलते कुछ ट्रेनें अस्थाई रूप से रद्द, कुछ का रूट डायवर्ट और कुछ ट्रेनों को शॉर्ट टर्मिनेट करने का फैसला लिया गया है. इससे पलवल, फरीदाबाद और बल्लभगढ़ से दिल्ली आवाजाही करने वाले यात्रियों को 13 मई तक परेशानी का सामना करना पड़ेगा.

प्रभावित ट्रेनों की सूची

  • रेलवे ने बताया है कि 4 शटल ट्रेनें 13 मई तक शकूरबस्ती स्टेशन नहीं बल्कि नई दिल्ली रेलवे स्टेशन तक ही जाएगी.
  • इन ट्रेनों में (64012) शकूरबस्ती- पलवल शटल, (64013) पलवल- शकूरबस्ती शटल, (64015) पलवल- शकूरबस्ती शटल, (64016) शकूरबस्ती- पलवल शटल और (64071) बल्लभगढ़- शकूरबस्ती शामिल है.
  • इन ट्रेनों के शॉर्ट टर्मिनेट रहने की वजह से सदर बाजार, पुरानी दिल्ली और शकूरबस्ती की ओर यात्रा करने वाले दैनिक यात्रियों को परेशानी झेलनी पड़ेगी.
यह भी पढ़े -  खुशखबरी: दिल्ली में एक और नए रूट पर संचालित होगी मेट्रो, इन जगहों पर बनेंगे स्टेशन

हेल्पलाइन नंबर पर करें संपर्क

इन ट्रेनों का संचालन प्रभावित रहने से यात्रियों को नई दिल्ली रेलवे स्टेशन से आगे का सफर तय करने के लिए निजी वाहनों पर निर्भर रहना पड़ेगा जिसमें समय और पैसा दोनों ज्यादा लगेंगे. इसके अलावा लंबी दूरी की महत्वपूर्ण हिमसागर एक्सप्रेस का रूट भी अस्थायी रूप से बदल दिया गया है. 13 मई तक यात्रियों को इस परेशानी से जूझना पड़ेगा. रेलवे ने कहा है कि सफर पर निकलने से पहले ट्रेन की स्थिति और समय की जानकारी हासिल करने के लिए रेलवे के हेल्पलाइन नंबर पर संपर्क कर सकते हैं.

Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.