दिल्ली में भी हुई बैरियर- लैस सिस्टम की शुरुआत, टोल प्लाजा पर रूकने का झंझट हुआ खत्म

नई दिल्ली | राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में सफर करने वालों के लिए आज से बड़ा बदलाव शुरू हो गया है. बता दें कि केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने दिल्ली के मुंडका – बक्करवाला टोल प्लाजा पर देश के दूसरे ‘बैरियर – लैस’ टोल सिस्टम की शुरुआत कर दी है. इसे देश के हाईवे सिस्टम में बड़ा बदलाव माना जा रहा है. ये नया मल्टी- लेन फ्लो (MLFF) बैरियर लेस टोल प्लाजा UER- II ( अर्बन एक्सटेंशन रोड- II) पर स्थित है.

Toll Gate Booth 2

मल्टी- लेन फ्री फ्लो

बैरियर- फ्री टोलिंग सिस्टम को देश में मॉर्डन और स्मार्ट ट्रांसपोर्टेशन इंफ्रास्ट्रक्चर को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है. यह गाड़ियों को बिना रुके टोल पॉइंट से गुजरने की सुविधा देती है. पहले जहां टोल प्लाजा पर फिजिकल बैरियर होते है, वहीं यह सिस्टम सेंसर और कैमरों से लैस ओवरहेड फ्रेम का इस्तेमाल करता है, ताकि गाड़ियों की अपने आप पहचान हो सके. हाईवे पर लगे हाई- स्पीड कैमरे और ऑटोमैटिक नंबर प्लेट रिकग्निशन (ANPR) तकनीक वाहन की पहचान कर सीधे FASTag या लिंक्ड खाते से टोल शुल्क काट लेगी.

यह भी पढ़े -  CSIR- NPL Technician Jobs: नई दिल्ली में टेक्नीशियन के पद पर निकली भर्ती, 30 जून तक करें अप्लाई

जानें इसके फायदे

बैरियर लेस टोलिंग सिस्टम लागू होने से वाहन चालकों को टोल प्लाजा पर रुकने या लंबी कतारों में लगने की आवश्यकता नहीं पड़ेगी, जिससे यात्रा अधिक तेज और सुगम हो जाएगी. इससे समय की बचत के साथ-साथ ईंधन की खपत भी कम होगी, क्योंकि वाहनों को बार- बार रुकना और चलना नहीं पड़ेगा.

इसके अलावा ट्रैफिक जाम में कमी आएगी और प्रदूषण स्तर भी घटेगा. सरकार का लक्ष्य इस तकनीक को पूरे देश में लागू करने का है. माना जा रहा है कि 2026 के अंत तक भारत के अधिकतर राष्ट्रीय राजमार्गों पर बैरियरलेस टोलिंग सिस्टम शुरू हो सकता है.

Avatar of Anita Poonia
Anita Poonia
View all posts

मेरा नाम अनीता पूनिया है. मैं पिछले 2 साल से मीडिया इंडस्ट्री में एक्टिव हूँ. वर्तमान मे Haryana E Khabar न्यूज वेबसाइट के लिए कंटेंट राइटर का काम कर रही हूँ.