नई दिल्ली | राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में अब केवल मुखर्जी नगर और राजेंद्र नगर ही नहीं, बल्कि कई नए इलाके भी तेजी से कोचिंग हब के रूप में उभर रहे है. UPSC, IIT- JEE, NEET और SSC जैसी प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने वाले छात्रों के बीच इन इलाकों की लोकप्रियता लगातार बढ़ रही है. इन इलाकों में छात्रों की बढ़ती संख्या के पीछे कई बड़े कारण बताए गए है, जिसमें सबसे अहम कारण यहां की बेहतर मेट्रो कनेक्टिविटी है. आइए जानते है इन इलाकों के बारे में…

लाजपत नगर
IIT- JEE, SSC और CA की तैयारी के लिए दिल्ली का लाजपत नगर अब तेजी से आगे बढ़ रहा है. बड़े-बड़े कोचिंग सेंटर जिनका पूरे देश में नाम है, वो अपनी ब्रांच यहां खोलना पसंद कर रहे है, क्योंकि लाजपत नगर में मेट्रो कनेक्टिविटी बेहतर है और यहां पर स्टूडेंट को सारी सुविधाएं कम बजट में मिल जाती है. इसीलिए अब यहां पर कोचिंग हब बन रहा है.
जनकपुरी वेस्ट
यह देश की राजधानी दिल्ली का तीसरा ऐसा इलाका है, जहां पर नए कोचिंग सेंटर खुल रहे है. यहां IIT JEE, NEET और SSC के नए कोचिंग सेंटर्स खुल रहे है. ऐसे सेंटर्स जो ना मुखर्जी नगर में है और ना ही राजेंद्र नगर में है, वो नया कोचिंग सेंटर नया ब्रांड और ब्रांच लेकर यहां शिफ्ट हो रहे है, ताकि जनकपुरी को भी नया कोचिंग हब बनाया जा सके.
पीतमपुरा
पीतमपुरा भी बेहतर पढ़ाई और नए कोचिंग सेंटर्स में अब पीछे नहीं है. यहां अब एक के बाद एक कोचिंग सेंटर्स खुलने लगे है. यहां आपको पुलिस भर्ती की तैयारी, इंडियन आर्मी की तैयारी से लेकर एयरफोर्स समेत ऐसे कोचिंग सेंटर्स मिलेंगे, जो सीधे तौर पर देश की सुरक्षा एजेंसी और देश के विभिन्न सुरक्षा बलों की तैयारी कराते है. पीतमपुरा अब कोचिंग देने के लिए मशहूर हो चुका है.
नेताजी सुभाष प्लेस
दिल्ली का नया इलाका जो कोचिंग हब के रूप में उभर रहा है, वह है नेता जी सुभाष प्लेस. यहां की खासियत है कि यहां पर IIT- JEE और NEET की सबसे ज्यादा कोचिंग है. यदि किसी स्टूडेंट को मेडिकल की तैयारी करनी हो या फिर इंजीनियरिंग की तैयारी करनी हो वह यहां आ सकता है. यह इलाका सस्ता होने के कारण यहां स्टूडेंड की संख्या अधिक है. यहां रहना और खाना भी बजट फ्रैंडली है, इसीलिए यहां पर तेजी से एक के बाद एक कोचिंग सेंटर शिफ्ट हो रहे है.