पानीपत में मजबूत हुई स्वास्थ्य सेवाएं, नए MRI सेंटर व 7 PHC की मिली सौगात

पानीपत | हरियाणा के पानीपत जिले में स्वास्थ्य सुविधाओं को मजबूत करने की दिशा में ठोस कदम उठाया गया है. बता दें कि राज्य के पंचायत एवं विकास मंत्री कृष्ण लाल पंवार ने करीब 10 करोड़ रुपए की लागत से तैयार किए गए नए MRI सेंटर का उद्धाटन किया. यह सेंटर पानीपत के नागरिक अस्पताल में स्थापित किया गया है. इसके साथ ही सिंक, काबड़ी, परढाना, पाथरी, शाहपुर, खोजकीपुर और भाउपुर गांवों में PHC और AHC केंद्रों का भी लोकार्पण किया.

CGHS Health Doctor Hospita

आम लोगों तक बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराना

इस उद्धाटन कार्यक्रम के अवसर पर मंत्री कृष्ण लाल पवार ने कहा कि सरकार का लक्ष्य आधुनिक स्वास्थ्य सेवाओं को आम लोगों तक पहुंचाना है. उन्होंने बताया कि जिले में आयुष्मान योजना के तहत 24 सरकारी और 64 निजी अस्पताल शामिल है, जिसके माध्यम से ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों के लोगों को बेहतर इलाज मिल रहा है. उन्होंने यह भी कहा कि नई मशीन और आधुनिक तकनीक से लैस यह सेंटर मरीजों को तेज, सटीक और गुणवत्तापूर्वक जांच सुविधा उपलब्ध कराएगा. इससे गंभीर बीमारियों का इलाज समय रहते किया जा सकेगा.

यह भी पढ़े -  स्टूडेंट्स को इलेक्ट्रिक AC बसों में मुफ्त सफर का तोहफा, हरियाणा CM की बड़ी घोषणा

5 हजार तक बढ़ाई सीट

उन्होंने कहा कि राज्य में बेहतर स्वास्थ्य सेवाओं के लिए MBBS सीटों की संख्या में बढ़ोतरी की गई है, जो पहले 2 हजार थी, उन्हें 5 हजार तक कर दिया गया है. इसका उद्देश्य पूरे देश में डॉक्टरों की संख्या बढ़ाकर गरीब परिवार तक स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाना है. इसके बाद मंत्री ने पूरे नागरिक अस्पताल का निरीक्षण किया और OPD मरीजों से बातचीत की. इस दौरान CMO विजय मालिक, मेयर कोमल सैनी, SDM मनदीप कुमार और नगर निगम आयुक्त विवेक चौधरी भी उपस्थित रहे.

Avatar of Anita Poonia
Anita Poonia
View all posts

मेरा नाम अनीता पूनिया है. मैं पिछले 2 साल से मीडिया इंडस्ट्री में एक्टिव हूँ. वर्तमान मे Haryana E Khabar न्यूज वेबसाइट के लिए कंटेंट राइटर का काम कर रही हूँ.