पंचकूला की मशहूर पंचम पूड़ी के दीवाने हुए लोग, 20 साल से बरकरार है जादू; ऑनलाइन ऑर्डर में भी जबरदस्त डिमांड

पंचकूला | हरियाणा के पंचकुला में लोगों के बीच अगर किसी खास डिश की सबसे ज्यादा चर्चा होती है तो वह पंचम पूड़ी है. बता दें कि सेक्टर- 7 स्थित हाऊस ऑफ नंद में मिलने वाली यह डिश पिछले करीब 20 वर्षों से लोगों की पसंद बनी हुई है. बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक… हर उम्र के लोग इसके स्वाद के दीवाने हैं. पंचकूला के साथ- साथ ट्राईसिटी और आसपास के इलाकों से भी लोग इसे चखने यहां पहुंचते हैं. पंचम पूड़ी की सबसे बड़ी खासियत इसका अनोखा कॉम्बिनेशन है. एक थाली में 5 अलग- अलग फ्लेवर की पूड़ियां परोसी जाती हैं.

Panchan Pudi Panchkula

इनमें पालक पूड़ी, बिटरूट पूड़ी, पिट्ठी पूड़ी, अजवायन पूड़ी और आटा पूड़ी शामिल हैं. इन पूड़ियों के साथ तीन तरह की सब्जियां परोसी जाती हैं, जिनमें तड़के वाली आलू की सब्जी, खट्टी- मीठी पेठा सब्जी और छोले शामिल हैं.

बना लोगों का पसंदीदा

दुकान पर पहुंचे ग्राहकों का कहना है कि इस डिश का स्वाद उन्हें बार- बार यहां खींच लाता है. पुणे से आईं श्वेता सहदेव ने बताया कि पंचम पूड़ी उनकी पसंदीदा डिश है. वह इसे नाश्ते के साथ- साथ लंच में भी खाना पसंद करती हैं. उनके अनुसार, पूड़ियां ताजा तेल में तैयार की जाती हैं. स्थानीय निवासी निखिल ने बताया कि उन्होंने पहली बार यह डिश हाऊस ऑफ नंद में ही खाई थी और तभी से यह उनकी पसंदीदा बन गई. वह अक्सर अपने परिवार के साथ यहां आते हैं. परिवार के सभी सदस्यों को इसका स्वाद पसंद है इसलिए यह उनकी नियमित पसंदीदा जगहों में शामिल हो चुकी है.

यह भी पढ़े -  पंचकूला का आयुर्वेद संस्थान बना मरीजों की पहली पसंद, हर दिन पहुंच रहे 500 से ज्यादा लोग

घर जैसा लगता है स्वाद

एक अन्य ग्राहक प्रीति शर्मा का कहना है कि इस डिश की सबसे अच्छी बात यह है कि इसमें जरूरत से ज्यादा मसाले या तीखापन नहीं होता. इसका स्वाद घर के खाने जैसा लगता है इसलिए बच्चे और बड़े सभी इसे आसानी से खा लेते हैं. हल्के मसालों और अलग- अलग फ्लेवर की पूड़ियों का मेल इसे खास बनाता है. हाऊस ऑफ नंद के प्रबंधक गोविंद के अनुसार, पंचम पूड़ी की शुरुआत करीब 20 साल पहले की गई थी. समय के साथ इसकी लोकप्रियता लगातार बढ़ती गई. आज यह दुकान की सबसे ज्यादा पसंद की जाने वाली डिशों में शामिल है. इतना ही नहीं, ऑनलाइन ऑर्डर के जरिए भी इसकी अच्छी मांग रहती है.

Avatar of Sanjukta Pandit
Sanjukta Pandit
View all posts

मेरा नाम संयुक्ता पंडित है. मै हरियाणा ई खबर में बतौर कंटेंट एडिटर के पोस्ट पर लगभग 4 सालों से काम रही हूँ. मेरी हमेशा कोशिश रहती है आप लोगो तक ब्रेकिंग न्यूज़ जल्द से जल्द अपडेट करूं और न्यूज़ में कोई व्याकरण की गलती न हो.