पंचकूला | हरियाणा विद्युत प्रसारण निगम लिमिटेड (HVPNL) द्वारा 8 और 9 जून 2026 को कर्मचारियों की तकनीकी प्रशिक्षण कार्यशाला आयोजित होने वाली थी, जिसे लेकर तैयारियां लगभग पूरी हो चुकी थी. इसी बीच एक निराशाजनक खबर सामने आई है, जिससे सभी में खासा नाराजगी भी देखने को मिल रही है. फिलहाल, इस कार्यक्रम को स्थगित कर दिया है. इसके संबंध में निगम के मानव संसाधन विभाग की ओर से सभी मुख्य अभियंताओं, अधीक्षण अभियंताओं और कार्यकारी अभियंताओं को आधिकारिक आदेश जारी कर दिए गए हैं. इसके बाद, कार्य उसी गतिविधि से चल रही है.

मिली जानकारी के अनुसार, हरियाणा पावर ट्रेनिंग इंस्टीट्यूट , मदनपुर, सेक्टर- 26 पंचकूला में शिफ्ट अटेंडेंट कर्मचारियों के लिए 2 दिवसीय क्लासरूम प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया जाना था. इस प्रशिक्षण में AIS सब- स्टेशन, प्रोटेक्शन सिस्टम, विद्युत सुरक्षा और तकनीकी कार्यप्रणाली से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों को शामिल किया गया था.
पहले ही किया गया सूचित
किसी कारणवश प्रशिक्षण शुरू होने से पहले ही इसे स्थगित करने का निर्णय लिया गया है. HPTI पंचकूला ने ई- मेल के माध्यम से निगम को यह सूचित किया कि संस्थान में वर्तमान समय में नव- नियुक्त ALM (असिस्टेंट लाइनमैन) कर्मचारियों के प्रशिक्षण कार्यक्रम संचालित किए जा रहे हैं. प्रशिक्षण संसाधनों और टाइम को ध्यान में रखते हुए शिफ्ट अटेंडेंट कर्मचारियों की कार्यशाला को आगे के लिए टाल दिया गया है. जारी आदेशानुसार, प्रशिक्षण कार्यक्रम की नई तिथियां बाद में निर्धारित की जाएंगी जिसकी सूचना भी अलग से जारी की जाएगी. फिलहाल, 8 और 9 जून को प्रस्तावित सभी प्रशिक्षण सत्र रद्द हैं.
नई तिथि का इंतजार
HVPNL ने सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि जिन कर्मचारियों को इस कार्यशाला में भाग लेने के लिए नामित किया गया था उन्हें प्रशिक्षण स्थगित होने की जानकारी तुरंत उपलब्ध कराई जाए. निगम के इस फैसले के बाद अब संबंधित कर्मचारी नई तिथियों की घोषणा का इंतजार कर रहे हैं. अधिकारियों का कहना है कि प्रशिक्षण कार्यक्रम कर्मचारियों के कौशल विकास के लिए महत्वपूर्ण है. इसे बाद में पुनर्निर्धारित कर आयोजित किया जाएगा ताकि सभी कर्मचारी इसका लाभ उठा सकें. वहीं, HVPNL के अनुसार, कर्मचारियों के प्रशिक्षण और क्षमता विकास कार्यक्रम नियमित रूप से जारी रहेंगे.