अंतरराष्ट्रीय योग दिवस से पहले झज्जर में सामूहिक योगाभ्यास, सैकड़ों लोगों ने लिया हिस्सा

झज्जर | हरियाणा के झज्जर में 12वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में सोमवार सुबह रोडवेज वर्कशॉप परिसर में “योग युक्त हरियाणा- नशा मुक्त हरियाणा” थीम पर भव्य योग अभ्यास प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया. कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोगों ने हिस्सा लिया और सामूहिक योगाभ्यास कर स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का संकल्प लिया. कार्यक्रम का शुभारंभ बहादुरगढ़ के विधायक राजेश जून ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया.

Happy Yoga Day Images 3

इस अवसर पर उन्होंने कहा कि योग भारतीय संस्कृति की अमूल्य धरोहर है और यह शरीर तथा मन दोनों को स्वस्थ रखने का सबसे प्रभावी माध्यम है. उन्होंने लोगों से नियमित योग को जीवन का हिस्सा बनाने की अपील भी की.

हेल्थ के लिए जरूरी

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए वर्षा खांगवाल ने कहा कि योग शारीरिक के साथ- साथ मेंटल हेल्थ आजकल की लाइफ में बेहतरीव कुंजी है. उन्होंने जिला वासियों से रोजाना योग करने का आह्वान करते हुए कहा कि नियमित योगाभ्यास से शरीर स्वस्थ रहता है और मानसिक संतुलन भी मजबूत होता है. योग प्रशिक्षकों के मार्गदर्शन में प्रतिभागियों ने निर्धारित योग प्रोटोकॉल के अनुसार विभिन्न योगासन और प्राणायाम किए. बता दें कि इस साल की थीम स्वस्थ वृद्धावस्था के लिए योग के अनुरूप कार्यक्रम में बड़ी संख्या में वरिष्ठ नागरिकों ने भी भाग लिया. उन्होंने योग के जरिए सक्रिय और स्वस्थ जीवन जीने का संदेश दिया.

यह लोग रहे मौजूद

कार्यक्रम में जिला परिषद चेयरमैन कप्तान बिरधाना, भाजपा जिलाध्यक्ष विकास वाल्मीकि, भाजपा नेता संजय कबलाना सहित अनेक जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे. प्रशासन की ओर से डीसीपी दीप्ति गर्ग, डीसीपी शुभम सिंह, एडीसी जगनिवास, एसडीएम झज्जर रवि मीणा, एसडीएम बादली विशाल कुमार, सीटीएम रितू और अन्य अधिकारी भी मौजूद रहे.

Avatar of Sanjucta Pandit
Sanjucta Pandit
View all posts

मेरा नाम संयुक्ता पंडित है. मै हरियाणा ई खबर में बतौर कंटेंट एडिटर के पोस्ट पर लगभग 4 सालों से काम रही हूँ. मेरी हमेशा कोशिश रहती है आप लोगो तक ब्रेकिंग न्यूज़ जल्द से जल्द अपडेट करूं और न्यूज़ में कोई व्याकरण की गलती न हो.