पंचकूला से CM नायब सैनी का बड़ा ऐलान, 2 करोड़ से अधिक रुपये की राशि की जारी

पंचकूला | हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने पंचकूला में आयोजित राज्य स्तरीय सशक्त पंचायत समारोह में बतौर मुख्य अतिथि शिरकत करते हुए विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के तहत कुल 2,697 करोड़ रुपये की राशि जारी की. इस दौरान प्रदेशभर के लाखों लाभार्थियों को विभिन्न योजनाओं का लाभ मिला. CM ने दीनदयाल लाडो लक्ष्मी योजना के तहत महिलाओं को 8वीं किस्त के रूप में 207.75 करोड़ रुपये जारी किए. हर घर- हर गृहिणी योजना के लाभार्थियों के लिए 19.75 करोड़ रुपये की राशि प्रदान की गई.

CM Nayab Singh Saini

समारोह में सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना के 35.76 लाख लाभार्थियों के खातों में 1,151.51 करोड़ रुपये सीधे ट्रांसफर किए गए. इससे बुजुर्गों, दिव्यांगजनों और अन्य पात्र लाभार्थियों को बड़ी राहत मिलेगी.

छात्रवृत्ति की गई प्रदान

OBC और डीएनटी वर्ग के 25,729 विद्यार्थियों को 23.17 करोड़ रुपये की छात्रवृत्ति प्रदान की गई. सरकार का कहना है कि इससे विद्यार्थियों को शिक्षा जारी रखने में आर्थिक सहायता मिलेगी. CM ने दयालु योजना के तहत भी बड़ी सहायता राशि जारी की. इस योजना के अंतर्गत, 4538 पीड़ित परिवारों को 169.50 करोड़ रुपये की वित्तीय मदद दी गई. सरकार के अनुसार, यह सहायता जरूरतमंद परिवारों को कठिन परिस्थितियों में आर्थिक संबल प्रदान करने के उद्देश्य से दी गई है.

प्रयास जारी

राज्य स्तरीय समारोह के दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचाना चाहती है. इसके लिए लगातार प्रयास भी जारी है. उन्होंने कहा कि तकनीक के माध्यम से लाभार्थियों के खातों में सीधे राशि भेजी जा रही है जिससे योजनाओं का लाभ बिना किसी बिचौलिये के पात्र लोगों तक पहुंच रहा है.

यह भी पढ़े -  कालका- शिमला रेल मार्ग पर बढ़ी सुरक्षा, भूस्खलन के खतरे के बीच रेलवे ने तैनात किए 24 से ज्यादा गैंगमैन
Avatar of Sanjukta Pandit
Sanjukta Pandit
View all posts

मेरा नाम संयुक्ता पंडित है. मै हरियाणा ई खबर में बतौर एडिटर के पोस्ट पर लगभग 4 सालों से काम रही हूँ. मेरी हमेशा कोशिश रहती है आप लोगो तक ब्रेकिंग न्यूज़ जल्द से जल्द अपडेट करूं और न्यूज़ में कोई व्याकरण की गलती न हो.