सोनीपत में BPL और AAY परिवारों को बड़ी राहत, 15 जून तक मिलेगा बकाया राशन

सोनीपत | जिला खाद्य एवं आपूर्ति नियंत्रक विंशल सहरावत ने जानकारी दी है कि जिले के अंतर्गत आने वाले सभी BPL और एएवाई परिवारों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए बड़ा फैसला लिया गया है. जिन लाभार्थियों को मई माह का राशन नहीं मिल पाया था, वे अब 15 जून तक चीनी और सरसों तेल प्राप्त कर सकेंगे. अधिकारियों के अनुसार, मई महीने में पुरानी POS मशीनें बंद होने के बाद डिपो धारकों को नई POS मशीनों से राशन वितरण करने के निर्देश दिए गए थे.

Ration Depot

इस कारण हुई सम्सया

तकनीकी बदलाव के कारण कुछ स्थानों पर राशन वितरण कार्य समय पर शुरू नहीं हो सका जिससे कई पात्र परिवारों को समय पर उनका राशन नहीं मिल पाया. अब ऐसे सभी पात्र लाभार्थी बिना किसी परेशानी के अपना बकाया राशन प्राप्त कर सकते हैं. विभाग ने स्पष्ट किया है कि जिन परिवारों को मई में आवश्यक वस्तुएं नहीं मिल पाई थीं, वे निर्धारित समय सीमा के भीतर अपने नजदीकी राशन डिपो पर जाकर राशन प्राप्त कर लें.

यह भी पढ़े -  हरियाणा की पहलवान काजल का कमाल, अंडर- 20 विश्व कुश्ती चैंपियनशिप के लिए भारतीय टीम में चयन

न गवाएं समय

डीएफएससी विंशल सहरावत ने सभी वंचित लाभार्थियों से अपील की है कि वे समय गंवाए बिना 15 जून तक अपने नजदीकी डिपो पर पहुंचकर अपना राशन जरूर प्राप्त करें ताकि किसी भी प्रकार की असुविधा से बचा जा सके.

Avatar of Sanjukta Pandit
Sanjukta Pandit
View all posts

मेरा नाम संयुक्ता पंडित है. मै हरियाणा ई खबर में बतौर एडिटर के पोस्ट पर लगभग 4 सालों से काम रही हूँ. मेरी हमेशा कोशिश रहती है आप लोगो तक ब्रेकिंग न्यूज़ जल्द से जल्द अपडेट करूं और न्यूज़ में कोई व्याकरण की गलती न हो.