फतेहाबाद में BJP संगठन का विस्तार, 12 मंडलों में नए प्रभारियों की नियुक्ति

फतेहाबाद | जिले में भारतीय जनता पार्टी (BJP) संगठन की ओर से सभी 12 मंडलों के प्रभारियों की नियुक्ति कर दी गई है. हरियाणा अध्यक्ष बदलने के बाद संगठनात्मक ढांचे को नए सिरे से मजबूत करने के तहत यह नियुक्तियां की गई हैं. जिलाध्यक्ष प्रवीण जोड़ा द्वारा इसके आदेश जारी किए गए. जानकारी के अनुसार, जिला परिषद चेयरपर्सन से लेकर नगर परिषद वाइस चेयरपर्सन तक को भी मंडल प्रभारी की जिम्मेदारी सौंपी गई है.

BJP

जिलाध्यक्ष प्रवीण जोड़ा ने बताया कि प्रदेश अध्यक्ष डॉ. अर्चना गुप्ता, प्रदेश महामंत्री कृष्ण बेदी और जिला प्रभारी सुरेंद्र आर्य से विचार- विमर्श के बाद यह नियुक्तियां की गई हैं. इससे संगठनात्मक गतिविधियां गांव- गांव और बूथ स्तर तक और मजबूत होंगी.

फतेहाबाद में BJP संगठन का विस्तार

नियुक्तियों के तहत, इंद्र गावड़ी को फतेहाबाद नगर, भीम लांबा को फतेहाबाद ग्रामीण, नगर परिषद उप प्रधान सविता टूटेजा को भट्टू और अनिल सिहाग को भूना मंडल का प्रभारी बनाया गया है. इसके अलावा, निर्मल सिंह को रतिया नगर, विनोद जांगड़ा को रतिया ग्रामीण, जगदीश शर्मा को भिरड़ाना, जिला परिषद चेयरपर्सन सुमन खिचड़ को नागपुर, विज्ञानसागर बाघला को टोहाना नगर, जगजीत सिंह को टोहाना ग्रामीण, लख्मी शर्मा को सनियाना और संजय रेवड़ी को जाखल मंडल का प्रभारी नियुक्त किया गया है.

कार्य करने की अपेक्षा

जिलाध्यक्ष प्रवीण जोड़ा ने कहा कि अनुभवी और सक्रिय कार्यकर्ताओं को संगठन की मजबूती और आगामी कार्यक्रमों के सफल संचालन के लिए यह जिम्मेदारी दी गई है. उन्होंने सभी नवनियुक्त मंडल प्रभारियों से संगठन हित में पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ कार्य करने की अपेक्षा जताई.

Avatar of Sanjukta Pandit
Sanjukta Pandit
View all posts

मेरा नाम संयुक्ता पंडित है. मै हरियाणा ई खबर में बतौर एडिटर के पोस्ट पर लगभग 4 सालों से काम रही हूँ. मेरी हमेशा कोशिश रहती है आप लोगो तक ब्रेकिंग न्यूज़ जल्द से जल्द अपडेट करूं और न्यूज़ में कोई व्याकरण की गलती न हो.