कालका से कटरा के लिए नई ट्रेन सेवा शुरू, यात्रियों को बड़ी राहत

पंचकूला । कालका, हिमाचल, चंडीगढ़ और पंजाब क्षेत्र के यात्रियों के लिए राहत भरी खबर है. लंबे समय से उठ रही मांग के बाद भारतीय रेलवे ने कालका से कटरा के लिए नई ट्रेन सेवा शुरू करने का फैसला किया है. माता वैष्णो देवी के दर्शन के लिए यह पहली ट्रेन शुक्रवार 19 जून 2026 को सुबह 7:35 बजे रवाना होगी. यह ट्रेन सप्ताह में दो दिन शुक्रवार और मंगलवार को कालका से कटरा के लिए चलेगी.

Indian Railways Train 2

रेल मंत्रालय के इस निर्णय से कालका क्षेत्र के साथ- साथ हिमाचल प्रदेश के बद्दी, परवाणू, कसौली, धर्मपुर, चंडीगढ़ और आसपास के इलाकों के यात्रियों को सीधा लाभ मिलेगा. इससे वैष्णो देवी जाने वाले श्रद्धालुओं को बेहतर और सीधी रेल सुविधा उपलब्ध हो सकेगी.

नई ट्रेन सेवा शुरू

यह मांग स्थानीय लोगों द्वारा लंबे समय से की जा रही थी. कोरोना काल के दौरान कालका-कटरा ट्रेन सेवा बंद कर दी गई थी जिसके बाद से यात्रियों को काफी असुविधा का सामना करना पड़ रहा था. उस समय हिमालयन क्वीन और पश्चिम एक्सप्रेस जैसी कई ट्रेनों का संचालन भी प्रभावित हुआ था. इसके साथ ही, रेलवे ने कालका को बठिंडा से जोड़ने की भी तैयारी शुरू कर दी है. इस रूट का अंतिम सर्वे पूरा हो चुका है. हालांकि, ट्रेन संचालन को लेकर अंतिम निर्णय अभी लिया जाना बाकी है.

यात्रियों को राहत

जानकारी के अनुसार, कालका से वाया बठिंडा होते हुए लालगढ़ एक्सप्रेस चलाने की योजना पर काम लगभग पूरा हो चुका है. प्रस्तावित टाइम टेबल के मुताबिक, यह ट्रेन कालका से सुबह 9:30 बजे रवाना होगी जबकि लालगढ़ से चलकर यह ट्रेन सुबह सवा सात बजे कालका पहुंचेगी. फिलहाल, इस सेवा की आधिकारिक घोषणा का इंतजार है. इसी बीच यात्रियों की सुविधा के लिए हरियाणा रोडवेज ने भी कालका- कटरा बस सेवा दोबारा शुरू कर दी है. यह बस कालका बस अड्डे से रोजाना दोपहर 4:40 बजे कटरा के लिए रवाना होगी जिससे सड़क मार्ग से यात्रा करने वाले यात्रियों को भी सुविधा मिलेगी.

Avatar of Sanjukta Pandit
Sanjukta Pandit
View all posts

मेरा नाम संयुक्ता पंडित है. मै हरियाणा ई खबर में बतौर एडिटर के पोस्ट पर लगभग 4 सालों से काम रही हूँ. मेरी हमेशा कोशिश रहती है आप लोगो तक ब्रेकिंग न्यूज़ जल्द से जल्द अपडेट करूं और न्यूज़ में कोई व्याकरण की गलती न हो.