पंचकूला में आज ग्रीवेंस कमेटी की बैठक, मंत्री कृष्णलाल पंवार ने अधिकारियों को दी सख्त चेतावनी

चंडीगढ़ | पंचकूला के PWD रेस्ट हाउस में आज सुबह करीब 11:30 बजे जिला ग्रीवेंस कमेटी की बैठक होगी. बैठक की अध्यक्षता हरियाणा के पंचायत एवं खनन मंत्री कृष्णलाल पंवार करेंगे. बैठक में पंचकूला से कांग्रेस विधायक चंद्रमोहन, कालका विधायक शक्ति रानी शर्मा तथा राज्यसभा सांसद रेखा शर्मा और कार्तिकेय शर्मा भी मौजूद रहेंगे. यह कृष्णलाल पंवार की अध्यक्षता में होने वाली दूसरी ग्रीवेंस कमेटी बैठक है.

krishan lal

पिछली बैठक में अवैध खनन पर कार्रवाई न होने की शिकायत के बाद सहायक खनन अभियंता राजेंद्र प्रसाद को निलंबित कर दिया गया था. शिकायत राज्यसभा सांसद रेखा शर्मा और कार्तिकेय शर्मा ने उठाई थी. बैठक के दौरान अधिकारी की बॉडी लैंग्वेज पर भी दोनों सांसदों ने आपत्ति जताई थी, जिसके बाद मंत्री ने तत्काल निलंबन के निर्देश दिए थे.

पंचकूला में ग्रीवेंस कमेटी की बैठक

बैठक से पहले मंत्री ने अधिकारियों को सख्त संदेश देते हुए स्पष्ट किया कि अनुशासन से किसी भी तरह का समझौता नहीं किया जाएगा. उन्होंने कहा कि वे पहले हिसार और रोहतक जैसे चुनौतीपूर्ण जिलों में काम कर चुके हैं और वहां के अधिकारी उनके काम करने का तरीका अच्छी तरह जानते हैं. मंत्री ने चेतावनी दी कि यदि कोई अधिकारी बिना पूर्व अनुमति के बैठक से अनुपस्थित रहता है तो उसके खिलाफ तुरंत कार्रवाई होगी. किसी अधिकारी को कोई मजबूरी होने पर पहले उनसे या संबंधित उपायुक्त से अनुमति लेनी होगी.

दी सख्त चेतावनी

उन्होंने यह भी कहा कि कोई वरिष्ठ अधिकारी अपनी जगह जूनियर कर्मचारी को बैठक में भेजेगा तो उसे सम्मानपूर्वक बैठक से बाहर कर दिया जाएगा. विभागीय बैठकों में संबंधित अधिकारी की व्यक्तिगत मौजूदगी अनिवार्य रहेगी. कृष्णलाल पंवार ने लंबित शिकायतों पर भी नाराजगी जताई. उन्होंने कहा कि कई विभाग महीनों तक शिकायतों की रिपोर्ट नहीं भेजते, जबकि अब ऐसी लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी. अधिकारियों को दो महीने का समय देते हुए उन्होंने निर्देश दिए कि प्रत्येक शिकायत की रिपोर्ट अगली बैठक से पहले उपलब्ध कराई जाए और अधिक से अधिक मामलों का निपटारा उसी दिन किया जाए.

Avatar of Sanjucta Pandit
Sanjucta Pandit
View all posts

मेरा नाम संयुक्ता पंडित है. मै हरियाणा ई खबर में बतौर कंटेंट एडिटर के पोस्ट पर लगभग 4 सालों से काम रही हूँ. मेरी हमेशा कोशिश रहती है आप लोगो तक ब्रेकिंग न्यूज़ जल्द से जल्द अपडेट करूं और न्यूज़ में कोई व्याकरण की गलती न हो.