बिना कोचिंग बना लेफ्टिनेंट, हरियाणा के नितिन ने AIR 44 लाकर रचा इतिहास; पढ़ें Success Story

झज्जर | हरियाणा के झज्जर जिले के खानपुर कलां गांव के 20 वर्षीय नितिन जाखड़ ने भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट बनकर परिवार, गांव और पूरे क्षेत्र का नाम रोशन किया है. उनका चयन इंडियन मिलिट्री एकेडमी (IMA) देहरादून के लिए हुआ है. नितिन की ऑल इंडिया रैंक (AIR) 44 रही है और वे 9 जुलाई से देहरादून में प्रशिक्षण शुरू करेंगे. नितिन की सफलता की सबसे खास बात यह है कि उन्होंने बिना किसी कोचिंग के यह मुकाम हासिल किया. पहले प्रयास में वे एसएसबी इंटरव्यू तक पहुंचे थे लेकिन अंतिम चयन नहीं हो पाया.

Dr. D.V. Nehra

उन्होंने हार नहीं मानी और ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी करने के साथ घर पर रहकर तैयारी जारी रखी. दूसरे प्रयास में उन्होंने शानदार सफलता हासिल करते हुए लेफ्टिनेंट बनने का सपना पूरा कर लिया.

पद से सेवानिवृत्त

नितिन के पिता भूपेंद्र सिंह भारतीय सेना से दो वर्ष पहले सुबेदार के पद से सेवानिवृत्त हुए हैं. उनकी माता अंजू गृहिणी हैं. परिवार में शुरू से ही अनुशासन और देश सेवा का माहौल रहा, जिसने नितिन को सेना में जाने के लिए प्रेरित किया. उन्होंने अपनी सफलता का श्रेय माता- पिता, चाचा वजीर जाखड़, एसएसबी में सब-इंस्पेक्टर बहन रवीता जाखड़, पूरे परिवार के सहयोग और अपनी कड़ी मेहनत को दिया है.

यह भी पढ़े -  खुशखबरी: झज्जर- दादरी- लोहारू रेल लाइन निर्माण की फिर जगी उम्मीदें, सर्वे के लिए धनराशि जारी

चूरमा और हलवा है पसंद

नितिन का परिवार वर्तमान में हिसार कैंट के सातरोड में रहता है. उन्होंने अपनी स्कूली शिक्षा और ग्रेजुएशन भी वहीं से पूरी की. पढ़ाई के दौरान वे विभिन्न प्रतियोगिताओं में सक्रिय रूप से हिस्सा लेते रहे और शुरू से ही सेना में अधिकारी बनने का लक्ष्य लेकर तैयारी करते रहे. परिवार ने बताया कि नितिन को घर का बना शुद्ध देसी खाना, खासकर चूरमा और हलवा बेहद पसंद है. नितिन के लेफ्टिनेंट बनने की खबर मिलते ही खानपुर कलां गांव में खुशी का माहौल है. ग्रामीणों, पूर्व सरपंच लालचंद, वजीर जाखड़ और अन्य लोगों ने उन्हें बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं.

Avatar of Sanjukta Pandit
Sanjukta Pandit
View all posts

मेरा नाम संयुक्ता पंडित है. मै हरियाणा ई खबर में बतौर एडिटर के पोस्ट पर लगभग 4 सालों से काम रही हूँ. मेरी हमेशा कोशिश रहती है आप लोगो तक ब्रेकिंग न्यूज़ जल्द से जल्द अपडेट करूं और न्यूज़ में कोई व्याकरण की गलती न हो.