हनीप्रीत के पूर्व पति और ससुर को मिली जान से मारने की धमकी, उन्होंने कुर्बानी गैंग पर जताया शक

चंडीगढ़ । हनीप्रीत के पूर्व पति और ससुर दोनों को जान से मारने की धमकी मिली है. बता दे कि दोनों ने इस मामले की शिकायत करनाल के एसपी गंगाराम पूनिया को की है. शिकायत में उन्होंने बताया है कि डेरा के कुर्बानी गैंग की तरफ से कॉल आई है. पुलिस द्वारा मामले की जांच की जा रही है.

RAM RAHIM HANNIPREET

हनीप्रीत के पूर्व पति और ससुर को मिली जान से मारने की धमकी 

वहीं पुलिस को दी गई शिकायत में एमपी गुप्ता और विश्वास गुप्ता ने बताया कि बुधवार एमपी गुप्ता के मोबाइल पर रात 10:54 बजे पर कॉल आया. आरोपी द्वारा खुद को उत्तर प्रदेश का रहने वाला बताया गया. आरोपी ने कहा कि तुझे और तेरे बेटे विश्वास को जान से मार देंगे,बच के रहना. इसके बाद आरोपियों ने फोन काट दिया. वही बाद मे 11:21 बजे  चार बार फिर मिस कॉल भी आई. उन्होंने कहा कि धमकी से हमें डर लग रहा है. उन्होंने बताया कि हमने 2 बार बाबा और हनीप्रीत के खिलाफ प्रेस कॉन्फ्रेंस की थी.

यह भी पढ़े -  हरियाणा सरकार का बड़ा फैसला, किसानों की मिट्टी जांचने के लिए खरीदी जाएंगी 332 नई किट

बता दे कि 2017 में डेरा के कुर्बानी गैंग की तरफ से पत्र भी मिला था कि आप बाबा के खिलाफ बोलते हो, इसलिए आपको मार देंगे. उस समय भी हमने मामला दर्ज करवाया था. अब दोबारा से कॉल आनी शुरू हो गई है. इन दिनों बाबा और हनीप्रीत बाहर है.अंदेशा लगाया गया है कि कॉल कुर्बानी गैंग की तरफ से आई है. दोनों पिता-पुत्र ने पुलिस से कार्रवाई की मांग की है. पुलिस द्वारा जांच करने के बाद ही पता चलेगा कि यह कॉल कहां से की गई है.

Avatar of Meenu Rajput
Meenu Rajput
View all posts

मेरा नाम मीनू राजपूत है. हरियाणा ई खबर के साथ पिछले 6 साल से कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रही हूँ. मैं यहाँ पर ज्योतिष, फाइनेंस और बिजनेस से जुडी न्यूज़ कवर करती हूँ.