सोनीपत से हरिद्वार के लिए शुरू हुई सीधी AC बस, जानें किराया और पूरा टाइम टेबल

सोनीपत | हरिद्वार जाने वाले श्रद्धालुओं और पर्यटकों के लिए अच्छी खबर है. हरियाणा रोडवेज ने सोनीपत से हरिद्वार के बीच सीधी वातानुकूलित (AC) बस सेवा शुरू कर दी है. इस सुविधा के बाद यात्रियों को अब दिल्ली या अन्य शहरों से बस बदलने की जरूरत नहीं पड़ेगी और सफर पहले की तुलना में अधिक आरामदायक होगा. नई एसी बस प्रतिदिन सुबह 5:20 बजे सोनीपत बस अड्डे से रवाना होगी.

Haryana Roadways AC Bus

बस पानीपत होते हुए हरिद्वार पहुंचेगी और सुबह करीब 10:00 बजे अपने गंतव्य पर पहुंचेगी. यह समय विशेष रूप से उन श्रद्धालुओं के लिए सुविधाजनक रहेगा, जो सुबह गंगा स्नान या धार्मिक कार्यों के लिए हरिद्वार पहुंचना चाहते हैं.

वापसी का समय और किराया

यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए वापसी का समय भी तय कर दिया गया है. एसी बस हरिद्वार से प्रतिदिन सुबह 11:30 बजे सोनीपत के लिए रवाना होगी. इस सेवा का किराया 440 रुपये निर्धारित किया गया है जो निजी बसों की तुलना में किफायती माना जा रहा है. रोडवेज अधिकारियों ने बताया कि एसी बस सेवा शुरू होने के बावजूद सोनीपत- हरिद्वार रूट पर पहले से चल रही तीन सामान्य रोडवेज बसों का संचालन भी जारी रहेगा. इससे यात्रियों को अपनी सुविधा और बजट के अनुसार यात्रा का विकल्प मिलेगा.

सोनीपत से हरिद्वार

क्रम बस का समय
1 सुबह 5:00 बजे
2 एसी बस – सुबह 5:20 बजे
3 सुबह 10:20 बजे
4 दोपहर 12:00 बजे

हरिद्वार से सोनीपत

क्रम बस का समय
1 सुबह 8:20 बजे
2 सुबह 9:00 बजे
3 सुबह 11:20 बजे
4 एसी बस – दोपहर 11:30 बजे

यात्रियों को मिलेगा लाभ

सोनीपत से हरिद्वार जाने वाले यात्रियों की संख्या काफी अधिक रहती है. पहले अधिकांश लोगों को सामान्य बसों में लंबा सफर करना पड़ता था, जिससे यात्रा थकाऊ हो जाती थी. अब एसी बस सेवा शुरू होने से खासकर गर्मी और उमस के मौसम में श्रद्धालुओं और पर्यटकों को आरामदायक यात्रा का लाभ मिलेगा.

यात्रियों की लगातार मांग को देखते हुए यह एसी बस सेवा शुरू की गई है. उन्होंने कहा कि यह बस प्रतिदिन एक फेरा लगाएगी और जरूरत पड़ने पर भविष्य में बसों की संख्या बढ़ाने पर भी विचार किया जाएगा. साथ ही, हरिद्वार रूट पर तीन सामान्य रोडवेज बसों का संचालन पहले की तरह जारी रहेगा- एसएस सुरेंद्र दुग्गल, रोडवेज डिपो, सोनीपत

Avatar of Sanjukta Pandit
Sanjukta Pandit
View all posts

मेरा नाम संयुक्ता पंडित है. मै हरियाणा ई खबर में बतौर एडिटर के पोस्ट पर लगभग 4 सालों से काम रही हूँ. मेरी हमेशा कोशिश रहती है आप लोगो तक ब्रेकिंग न्यूज़ जल्द से जल्द अपडेट करूं और न्यूज़ में कोई व्याकरण की गलती न हो.