जहां रोज होते हैं झगड़े वहीं मुंबई लोकल में दिखी इंसानियत; इंटरनेट हुआ भावुक; देखें Video

नई दिल्ली | मुंबई लोकल ट्रेन को शहर की लाइफलाइन कहा जाता है. हर दिन लाखों लोग इससे सफर करते हैं और भीड़भाड़ के बीच अक्सर विवादों के Video सामने आते रहते हैं. लेकिन इस बार सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो ने लोगों का दिल जीत लिया है. वीडियो में महिलाओं के डिब्बे की सीट पर एक कुत्ता आराम से सोता नजर आ रहा है जबकि किसी यात्री ने उसे वहां से हटाने की कोशिश नहीं की.

Viral Video 2

इंस्टाग्राम पर @thewoofline नाम के अकाउंट से शेयर किए गए वीडियो में एक कुत्ता लेडीज कोच की खाली सीट के कोने पर गहरी नींद में सोता दिखाई देता है. ट्रेन अपने स्टेशन पार करती रहती है, यात्री आते- जाते रहते हैं, लेकिन कुत्ता पूरी तरह बेफिक्र होकर आराम करता रहता है.

देखें Video

वीडियो की सबसे खास बात यह रही कि किसी भी महिला यात्री ने कुत्ते को परेशान नहीं किया. काफी देर तक एक ही जगह सोए रहने पर कुछ यात्रियों को उसकी चिंता हुई. वे उसके पास पहुंचे और प्यार से उसे सहलाकर उसका हाल जानने की कोशिश की. वीडियो शेयर करते हुए यूजर ने लिखा, “कोई इस प्यारे से फरिश्ते को परेशान नहीं कर रहा था. यह वो भारत है, जिसमें मैं रहना चाहता हूं. मीडिया भले कुछ भी दिखाए, लेकिन आज भी लोग जानवरों से बहुत प्यार करते हैं.”

 

View this post on Instagram

 

A post shared by @thewoofline

लोगों ने की तारीफ

यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. इसे अब तक 3.7 लाख से अधिक बार देखा जा चुका है. कमेंट सेक्शन में लोग मुंबई के यात्रियों की संवेदनशीलता और जानवरों के प्रति उनके व्यवहार की सराहना कर रहे हैं. एक यूजर ने लिखा, “भारतीय हमेशा से जानवरों के साथ प्यार से रहते आए हैं, यह देखकर बहुत अच्छा लगा.” वहीं दूसरे ने कहा, “‘जियो और जीने दो’ की यह सबसे खूबसूरत मिसाल है.” एक अन्य यूजर ने टिप्पणी की, “अगर दुनिया का हर इंसान ऐसा ही दयालु बन जाए, तो धरती सभी के लिए जन्नत बन जाएगी.”

यह भी पढ़े -  Indian Airforce Jobs: नई दिल्ली में 10वीं पास के लिए निकली पार्ट टाइम वैकेंसी, फटाफट करें अप्लाई
Avatar of Puja Kumari
Puja Kumari
View all posts

मेरा नाम संयुक्ता पंडित है. मै हरियाणा ई खबर में बतौर कंटेंट एडिटर के पोस्ट पर लगभग 4 सालों से काम रही हूँ. मेरी हमेशा कोशिश रहती है आप लोगो तक ब्रेकिंग न्यूज़ जल्द से जल्द अपडेट करूं और न्यूज़ में कोई व्याकरण की गलती न हो.